धराली त्रासदी-हाईटेक मशीनें पहुंचने में 4 दिन और लगेंगे:  80 एकड़ से मलबा हटाने में 3 जेसीबी लगीं, 100-150 लोगों के दबे होने की आशंका
टिपण्णी

धराली त्रासदी-हाईटेक मशीनें पहुंचने में 4 दिन और लगेंगे: 80 एकड़ से मलबा हटाने में 3 जेसीबी लगीं, 100-150 लोगों के दबे होने की आशंका

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Uttarakhand Dharali Cloudburst LIVE Photos Video Update; Rescue Operation | Uttarkashi Flood

देहरादून9 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ वैभव पलनीटकर

  • कॉपी लिंक
उत्तराखंड में हाईवे को हर्षिल से जोड़ने वाले पुल को फिर से बनाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

उत्तराखंड में हाईवे को हर्षिल से जोड़ने वाले पुल को फिर से बनाया जा रहा है।

उत्तरकाशी के धराली गांव में आई आपदा का आज चौथा दिन है। अभी भी 100 से 150 लोग लापता हैं, वे मलबे में दबे हो सकते हैं। पूरी तरह से रेस्क्यू शुरू होने में 4 दिन का समय और लग सकते हैं।

धराली के 80 एकड़ में 20 से 50 फीट तक मलबा फैला है। इसे हटाने के लिए सिर्फ 3 जेसीबी मशीनें लगी हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश के लिए हाईटेक थर्मल सेंसिंग उपकरण और बड़ी मशीनें चाहिए, लेकिन ये सभी 60 किमी दूर भटवाड़ी में रास्ता न खुलने की वजह से 2 दिन से अटका हुआ है।

उत्तरकाशी से गंगोत्री तक एक ही सड़क है, जो धराली से गुजरती है। हर्षिल से धराली की 3 किमी की सड़क 4 जगह पर 100 से 150 मीटर तक खत्म हो चुकी है। भटवाड़ी से हर्षिल तक तीन जगह लैंडस्लाइड और एक पुल टूटा है। ऐसे में धराली तक सड़क खुलने में 3-4 दिन और लग सकते हैं।

उत्तरकाशी जिले के धराली में 5 अगस्त को दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया था। अब तक 5 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

धराली में हुए हादसे को इस तस्वीर से समझें…

ISRO ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं, इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद मिली

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि Cartosat-2S सैटेलाइट से हादसे वाली जगह की पहले और बाद की तस्वीर क्लिक की गई। जिससे त्रासदी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी मदद मिली।

ISRO की जांच-पड़ताल, 4 पॉइंट

  • बाढ़ के कारण नदियां चौड़ी हो गईं, उनका रास्ता बदला।
  • धराली (लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल) में मलबे का जमाव।
  • प्रभावित क्षेत्र में कई इमारतों को थोड़ा या पूरा नुकसान।
  • नदी के किनारों और घरों पर कीचड़ जमा हुआ।
उत्तराखंड के धराली में ISRO सैटेलाइट इमेज, हादसे से पहले और हादसे के बाद की।

उत्तराखंड के धराली में ISRO सैटेलाइट इमेज, हादसे से पहले और हादसे के बाद की।

मैप से समझिए घटनास्थल को…

धराली में रेस्क्यू अभियान से जुड़ी अपडेट जानने के लिए इस ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

10:17 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

CM धामी ने धराली में आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने का आश्वासन दिया। बचाए गए लोगों ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया।

10:15 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

डॉग स्क्वॉड को मलबे में दबे लोगों के सर्च ऑपरेशन पर लगाया गया

उत्तराखंड के धराली में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में राहत और मलबा हटाने का काम जारी है। इसके लिए डॉग स्क्वॉड भी लगाया गया है।

09:15 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरकाशी जिले से अब तक 566 लोग सुरक्षित निकाले गए

उत्तरकाशी जिले से अब तक 566 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं, जबकि धराली और हर्षिल में फंसे करीब 300 लोगों को बचाने का काम जारी है। राज्य सरकार के मुताबिक, सेना डॉग स्क्वॉड, ड्रोन और ग्राउंड-रेडार से खोज और बचाव कर रही है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उत्तरकाशी पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर अस्थायी वैली ब्रिज बनाया जा रहा है, क्योंकि लिमचा गाड़ पुल टूटने से ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। हर्षिल और धराली में सड़क बहाली का काम भी चल रहा है।

08:30 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

आज शाम तक धराली, मुखबा, हर्षिल में बिजली बहाल होगी

अधिकारियों के मुताबिक, आज 260 से अधिक यात्रियों को हर्षिल से मातली भेजा गया है। हर्षिल स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की पेयजल लाइनों को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर बहाली का काम जारी है।

कछोरा जल विद्युत परियोजना आज शाम तक शुरू हो जाएगी। इस परियोजना के शुरू होने से आज धराली, मुखबा, हर्षिल में बिजली बहाल हो जाएगी।

05:25 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरकाशी DM बोले- इंटरनेट और इलेक्ट्रिसिटी जल्द बहाल होगी

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने कहा, कल हमने लगभग 400 लोगों को निकाला।आज हमारा लक्ष्य लगभग 300 लोगों को निकालना है। आज सुबह तक 75 लोगों को निकाल चुके हैं। आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति कल शुरू हुई और इसे धराली में लोगों को बांटा जा रहा है। जल्द ही बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बहाल कर दी जाएगी।

04:55 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

भारतीय वायुसेना के चिनूक, Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू

04:34 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरकाशी के धराली में मलबा जमा, ड्रोन वीडियो

04:32 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

04:02 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में हर्षिल जाने वाली सड़क पर काम जारी

03:40 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

धराली में आज 53 लोगों का रेस्क्यू किया गया

धराली में चौथे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज सुबह 9 बजे तक धराली हर्षिल से कुल 53 लोगों को सकुशल ITBP मातली शिफ्ट किया जा चुका हैं। आईटीबीपी मातली हेलीपैड से जरूरी सामान भेजा जा रहा है।

03:36 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हर्षिल में लैंडस्लाइड से टूटा पुल, दोबारा बनाने का काम जारी

उत्तराखंड में हाईवे को हर्षिल से जोड़ने वाले पुल को फिर से बनाया जा रहा है। गगनानी से कंस्ट्रक्शन वर्क का ड्रोन वीडियो।

03:23 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के 151 टूरिस्ट फंसे, 31 की कोई जानकारी नहीं

उत्तराखंड के धराली में महाराष्ट्र के 151 टूरिस्ट फंसे हैं। राज्य सरकार ने बताया कि अब तक 120 पर्यटकों से संपर्क किया जा चुका है और बताया जा रहा है कि वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक शिविर में सुरक्षित हैं। बचे हुए 31 टूरिस्ट का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिन पर्यटकों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है, उनमें ठाणे (5), सोलापुर (4), अहिल्यानगर (1), नासिक (4), मालेगांव (3), चारकोप-कांदिवली (6), मुंबई उपनगर (6) और टिटवाला (2) के लोग शामिल हैं।

02:50 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

धराली हादसे पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम के 4 अपडेट

  1. एसडीआरएफ कमांडर अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू नहीं हो पाया है। हर्षिल घाटी में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल कर दी है।
  2. एसडीआरएफ आईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि धराली में 20 से 60 फीट ऊंचा मलबा है और इसके नीचे भी भी 60 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं।
  3. बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर ले. जनरल रघु श्रीनिवासन ने बताया कि 4 बड़े भूस्खलन और एक टूटे पुल को दुरुस्त कर धराली तक सड़क खोलने में 3-4 दिन और लग सकते हैं।
  4. प्रोजेक्ट शिवालिक के मुख्य अभियंता केबी नागराजा कुमार ने बताया कि एक छोटा पुल बह गया है। शुक्रवार शाम तक नया पुल शुरू कर पाएंगे। फिर भी धराली तक पहुंचने में 4 दिन लग जाएंगे।

02:50 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

आर्मी-NDRF ने 2 दिन में 307 पर्यटकों को निकाला

हर्षिल और गंगोत्री के बीच में फंसे लोगों को चिनूक हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट लाया गया है।

हर्षिल और गंगोत्री के बीच में फंसे लोगों को चिनूक हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट लाया गया है।

धराली में हादसे वाले दिन वक्त हर्षिल से गंगोत्री तक करीब 500 पर्यटक थे। बीते दो दिन में सेना और NDRF ने फंसे 307 पर्यटकों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकाला। इनमें 131 गुजरात, 123 महाराष्ट्र, 21 मप्र, 12 यूपी, 6 राजस्थान, 28 केरल, 5 कर्नाटक, 3 तेलंगाना के हैं।

02:49 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सेना बोलीं- रेस्क्यू के लिए मशीनों की कमी

गुरुवार को एक जनरेटर देहरादून से चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए हर्षिल पहुंचाया गया। धराली में मशीनों का इंतजार कर रहे सेना की 2 इंजीनियर रेजिमेंट के कैप्टन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को बादल फटने के बाद जवान 15 से 20 मिनट में यहां पहुंच गए थे। सभी तकनीकी विशेषज्ञ हैं, लेकिन मशीनें नहीं हैं। हम मौजूदा संसाधनों से ही काम चला रहे हैं। 250 से 300 सैन्यकर्मी और अन्य जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य एक हफ्ते में हर फंसे हुए व्यक्ति को बचाना है।

धराली की तरफ जाने वाले रास्ते पर काम जारी है। रास्ता ठीक होने पर राहत-बचाव काम में तेजी आ जाएगी।

धराली की तरफ जाने वाले रास्ते पर काम जारी है। रास्ता ठीक होने पर राहत-बचाव काम में तेजी आ जाएगी।

बद्रीनाथ के लिए पंजीकरण रोके, केदारनाथ यात्रा भी रुकी धराली हादसे के बीच उत्तराखंड सरकार ने धराली आपदा और मानसून के सक्रिय होने के चलते बद्रीनाथ धाम यात्रा के पंजीकरण गुरुवार को रोक दिए गए। वहीं, केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। करीब पांच हजार यात्री फाटा से सोनप्रयाग के बीच रुके हुए हैं। मध्यमहेश्वर यात्रा भी गौड़ार के पास रोक दी गई है।

02:48 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

धराली गांव के घर मलबे में डूब गए हैं…

अधिकारियों ने बताया कि अभी भी मलबे में करीब 150 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभी भी मलबे में करीब 150 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं।

धराली में तबाही के बाद का ड्रोन वीडियो।

धराली में तबाही के बाद का ड्रोन वीडियो।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *