नमो भारत कॉरिडोर के आखिरी स्टेशन मोदीपुरम पर बिछा ट्रैक:  अंतिम चरण में कार्य, हाईवे पार करने के लिए मिलेगी एफओबी की सुविधा – Meerut News
टिपण्णी

नमो भारत कॉरिडोर के आखिरी स्टेशन मोदीपुरम पर बिछा ट्रैक: अंतिम चरण में कार्य, हाईवे पार करने के लिए मिलेगी एफओबी की सुविधा – Meerut News

Spread the love



दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के मेरठ सेक्शन पर मोदीपुरम तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस स्टेशन पर 3 प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें से दो पर नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी।

.

एक प्लेटफॉर्म पर मेरठ मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी। इस स्टेशन का सिविल कार्य भी अंतिम चरण में है। स्टेशन की छत (पीईबी) के निर्माण के साथ-साथ फिनिशिंग कार्य भी तेज स्पीड से चल रहा है।

सड़क के दोनों ओर बन रहा फुटओवर ब्रिज मोदीपुरम स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित है। यह स्टेशन 215 मीटर लंबा और करीब 34 मीटर चौड़ा है। स्टेशन की ऊंचाई तकरीबन 16 मीटर है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए हाईवे पर सड़क के दोनों ओर को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाया जा रहा है।

इससे न केवल नमो भारत के यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि उन लोगों को भी सुविधा मिलेगी जो सड़क पार करना चाहते हैं। इस एफओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और पीईबी स्ट्रक्चर (छत) से जुड़े सिविल कार्य किए जा रहे हैं।

इस स्टेशन के संचालित होने से मोदीपुरम के साथ-साथ पल्लवपुरम, पल्हैड़ा, दुल्हैडा चौहान और यहां बनी सोसाइटीज़ जैसे एटूजेड, सुपरटेक आदि में रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।

मोदीपुरम स्टेशन पर दो एंट्री-एग्जिट हैं। स्टेशन पर तकनीकी कमरे भी लगभग तैयार हैं। इस स्टेशन पर तीन प्लैटफॉर्म हैं, 8 स्टेयरकेस (सीढ़ियां) एवं इतने ही एस्केलेटर हैं। इनमें से चार कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म को कनेक्ट करते हैं जबकि दो-दो एंट्री-एग्जिट पर हैं। स्टेशन पर 6 लिफ्ट भी हैं, जिन्हें इंस्टॉल किया जा चुका है।

मोदीपुरम स्टेशन तक भी ट्रायल रन शुरू होगा

मोदीपुरम स्टेशन के एंट्री-एग्जिट ए (दिल्ली से मोदीपुरम की ओर) पर स्टील रेलिंग लगाई जा चुकी है और ग्रेनाइट फिक्सिंग यानी पत्थर बिछाने समेत अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। वहीं, एंट्री-एग्जिट बी (दिल्ली की ओर) पर रेलिंग लगाने का काम जारी है।

इस कॉरिडोर के मेरठ सेक्शन पर फिलहाल मेरठ साउथ से शताब्दी नगर स्टेशन के बीच ट्रायल रन जारी हैं और जल्द ही मोदीपुरम स्टेशन तक भी ट्रायल रन शुरू हो जाएंगे।

मोदीपुरम स्टेशन पर नमो भारत के साथ-साथ मेरठ मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी। एक अनूठी पहल के तहत देश में ऐसा पहली बार होगा कि एक ही इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सेमी-हाई स्पीड नमो भारत और मेट्रो ट्रेन, दोनों दौड़ती नजर आएंगी। मेरठ मेट्रो की सेवाएं मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो के बीच उपलब्ध होंगी जिनमें 23 किलोमीटर के खंड पर 13 स्टेशन शामिल हैं।

वर्तमान में इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन 55 किलोमीटर के हिस्से में 11 स्टेशनों पर (न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक) किया जा रहा है। सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे इस संपूर्ण कॉरिडोर को इसी साल संचालित करने का लक्ष्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *