टिपण्णी

नशेड़ियों के VIDEO पर फंसने के बाद भज्जी का जवाब: कहा- इस मुद्दे को दबा नहीं सकते; AAP मंत्री ने कहा था- कार्रवाई होगी – Jalandhar News

Spread the love


पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर 2 युवकों का नशे में झूमते हुए वीडियो शेयर करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने राज्य में नशे की स्थिति और सरकारों की नीतियों पर दुख जाहिर किया

.

उन्होंने पोस्ट में बताया था कि यह वीडियो पंजाब का है। हालांकि, उनके इस दावे को पंजाब पुलिस ने खारिज कर दिया। पुलिस की ओर से इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया गया कि वायरल वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है।

पुलिस के इस खुलासे के बाद AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- बीजेपी के कई लोगों ने कल से ये झूठ एक साथ फैलाया। क्या आदेश PMO से आया था? क्या PMO देश में झूठ फैलाता है? वहीं पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वीडियो जाली है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद भज्जी ने मंगलवार दोपहर बाद 2: 53 बजे एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लिखा- क्या यह भी राजस्थान की तस्वीरें है? चर्चा पंजाब की नशे की समस्या को लेकर है। आपके पेड ट्रोल्स इस मुद्दे को दबा नहीं सकते। एक-दूसरे की टांग खींचने के बजाय सरकार को यह सुनिश्चित करने पर काम करना चाहिए कि पंजाब को नशामुक्त कैसे बनाया जाए।

वीडियो वायरल होने के बाद केजरीवाल ने यह ट्वीट किया।

वीडियो वायरल होने के बाद केजरीवाल ने यह ट्वीट किया।

जानिए, कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद

भाजपा सांसद हरभजन के पोस्ट से हुई शुरुआत

सोमवार शाम को सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो अपने एकाउंट से शेयर कर लिखा- मेरे दोस्त, हमारे पंजाब को नजर लग गई है। पंजाब और पंजाब की जवानी का सरकारों ने क्या हाल बनाकर रख दिया है। यह सब देखकर रोना आता है।

उन्होंने लिखा- मेरे पंजाब को बख्श तो, पंजाब को माफ करो। कहां ले आए हो पंजाब को, जो पंजाब कभी हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था, आज उसकी पंजाब की जवानी को नशों ने घेर लिया है। अभी भी वक्त है, मेरे पंजाब को बचा लो, पंजाब की जवानी को बचा लो।

वीडियो में दिख रहे 2 पगड़ीधारी युवा

इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें दिख रहा है कि किसी रोड के किनारे पर 2 युवा जॉम्बी (चलती-फिरती लाश) जैसी हालत में खड़े हैं। उन्होंने पगड़ियां पहनी हुई हैं। हरभजन सिंह ने इन्हें देखकर ही दावा किया कि यह वीडियो पंजाब का है। इसमें दिख रहे युवा नशे का शिकार हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी गाना भी चल रहा था, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स इसे पंजाब की घटना मानकर बड़े पैमाने पर शेयर करने लगे।

पंजाब पुलिस ने हरभजन सिंह का दावा खारिज किया

हरभजन की पोस्ट के सामने आते ही पंजाब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और इसे लेकर एक पोस्ट किया। सांसद को टैग करते हुए पुलिस ने उनके दावे का खंडन किया। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि इस वीडियो का पंजाब या पंजाब पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है। जांच में पाया गया कि यह घटना पड़ोसी राज्य राजस्थान के श्री गंगानगर जिले की है।

पुलिस ने झूठी जानकारी न फैलाने की अपील की

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क करते हुए लिखा कि केवल किसी वीडियो में पंजाबी भाषा या ऑडियो ट्रैक होने से वह घटना पंजाब की नहीं बन जाती। पुलिस प्रशासन ने सभी यूजर्स और अकाउंट्स से गुजारिश की कि वे कोई भी भ्रामक जानकारी पोस्ट करने या पंजाब पुलिस को टैग करने से पहले तथ्यों और जगह की सत्यता जांच लें। उन्होंने सभी से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से सामग्री शेयर करने का आग्रह किया।

पंजाब पुलिस की ओर से हरभजन सिंह की पोस्ट पर यह ट्वीट किया गया।

पंजाब पुलिस की ओर से हरभजन सिंह की पोस्ट पर यह ट्वीट किया गया।

मंत्री चीमा बोले- हरभजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे

वहीं, हरभजन सिंह की पोस्ट पर पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हरभजन सिंह ने भाजपा की ओर से दिए गए कंटेंट को बिना जांचे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता पंजाब के युवाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

चीमा ने कहा कि पंजाब के युवाओं ने भाजपा के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था, उसी का बदला लेने के लिए भाजपा झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर पार्टी की लीगल टीम जांच कर रही है और उनके (भज्जी) खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भज्जी की दूसरी पोस्ट…

यहां देखिए वह VIDEO

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

AAP छोड़ने वाले सांसद पहली बार PM से मिले:पूर्व क्रिकेटर भज्जी बोले- ये मेरा सौभाग्य, काफी कुछ सीखा

पंजाब में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और डॉ. अशोक मित्तल ने पहली बार PM नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। हरभजन सिंह ने खेल, युवाओं और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, जबकि डॉ. अशोक मित्तल ने प्रधानमंत्री को पंजाब की पारंपरिक फुलकारी भेंट कर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकात्मक सम्मान किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *