नारनौल में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के हत्यारोपी गिरफ्तार:  मारपीट के बाद नहर किनारे बेहोश मिला था; इलाज के दौरान तोड़ा दम – Narnaul News
टिपण्णी

नारनौल में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के हत्यारोपी गिरफ्तार: मारपीट के बाद नहर किनारे बेहोश मिला था; इलाज के दौरान तोड़ा दम – Narnaul News

Spread the love




हरियाणा के नारनौल में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल की मारपीट के बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले में मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण और सन्नी, निवासी गांव धौलेड़ा, थाना निजामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाला बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छुट्टियों में घर आया हुआ था पुलिस के अनुसार, मृतक सुनील कुमार दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था और 14 जून को छुट्टी पर अपने गांव धौलेड़ा आया हुआ था। अगले दिन 15 जून को उसकी पत्नी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि सुनील कुमार कालिया नांगल क्षेत्र में नहर के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। 2 व्यक्तियों पर लगा था मारपीट का आरोप सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सुनील कुमार ने बताया कि उसके साथ गए दो व्यक्तियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की थी। इसके आधार पर उसकी पत्नी की शिकायत पर थाना निजामपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने बाद में हत्या की धाराएं जोड़ीं इलाज के दौरान सुनील कुमार की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दीं और जांच के दौरान नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बोले- जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी पुलिस अधीक्षक दीपक ने कहा कि जिले में गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *