नूंह में 12 बच्चों के पिता को कार ने घसीटा:  तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, बाइक से जा रहा था, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती – Nuh News
टिपण्णी

नूंह में 12 बच्चों के पिता को कार ने घसीटा: तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, बाइक से जा रहा था, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती – Nuh News

Spread the love



नूंह सदर थाना में हुआ केस दर्ज।

नूंह में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति कार के नीचे फंस गया। कार ड्राइवर करीब 30 फुट तक व्यक्ति को घसीटता हुआ ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह लेकर गए, जहां डॉक्टर

.

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आज ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली अलवर रोड पर घासेड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस को दी शिकायत में गफ्फार निवासी बाजडका ने बताया कि 18 जून की रात उनका भाई हमीदा (50) बाइक से अपने घर जा रहा था।

जब वह दिल्ली अलवर रोड़ पर घासेड़ा गांव के पास बने अड़बर बाईपास से अपने गांव के लिए मुड़ने लगा तो इसी दौरान सोहना की तरफ से आ रहे एक ब्रजा कार के ड्राइवर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान वह बाइक सहित कार के नीचे फंस गया।

हालत गंभीर, कार का नंबर मिला आसपास के लोगों के मुताबिक कार का ड्राइवर हमीदा को करीब 30 फुट आगे तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई। आनन फानन में हमीदा को नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

घायल के भाई गफ्फार ने बताया कि उनके भाई के 12 बच्चे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर अभी उसकी हालत के बारे में कुछ भी नहीं कह रहे हैं। वही चार्ज अधिकारी ने बताया कि पुलिस कार का नंबर मिल चुका है, जिसके आधार पर ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *