पंजाबी सिंगर बोले- E20 पेट्रोल से नई डिफेंडर खराब हुई:पहली सर्विस पर ही चलते-चलते बंद, कंपनी वालों ने कहा- फ्यूल पंप खराब हो गया
मनोरंजन

पंजाबी सिंगर बोले- E20 पेट्रोल से नई डिफेंडर खराब हुई:पहली सर्विस पर ही चलते-चलते बंद, कंपनी वालों ने कहा- फ्यूल पंप खराब हो गया

Spread the love




पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने दावा किया है कि उनकी नई डिफेंडर गाड़ी की अचानक चलते-चलते बंद हो गई, उसकी पहली सर्विस हुई थी। कंपनी में जब गाड़ी भेजी तो कहा गया कि खराब पेट्रोल के कारण फ्यूल पंप पूरी तरह से खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि मैंने सामान्य पेट्रोल (E20) डलवाना बंद कर दिया है। अब मैं छह-सात पंपों पर जा चुका हूं, लेकिन हमें हाई स्पीड पेट्रोल XP95 और XP100 नहीं मिला। पंप कर्मचारियों ने कहा कि हमारे पास है ही नहीं। अनमोल ने कहा कि सरकार अब कोई लिस्ट जारी कर दे, जिससे पता चल सके कि फलाने-फलाने पंप पर जाकर आप तेल भरवा सकते हो। क्योंकि यह प्रॉब्लम सिर्फ मुझे नहीं, कई लोगों को आ रही है। पंजाबी सिंगर की 4 बड़ी बातें… 1 अप्रैल से E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य हुई केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी थी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल कंपनियों को 20% एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल ही सप्लाई करना होगा। हालांकि, देश के कई हिस्सों में E20 (20% इथेनॉल मिक्स) पेट्रोल की शुरुआत 2023 से ही हो चुकी थी, लेकिन ये ऑप्शनल था। सरकार ने हाल ही में एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 2030 से घटाकर 2025-26 कर दिया था, जिसे अब पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है। पुरानी गाड़ियों का माइलेज 3-7% तक गिर सकता है इंडस्ट्री विशेषज्ञों का कहना है कि 2023 से 2025 के बीच बने ज्यादातर वाहन E-20 ईंधन के हिसाब से ही डिजाइन किए गए हैं, इसलिए उनमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि, बहुत पुराने वाहनों में कुछ समस्याएं दिख सकती हैं… क्या होता है एथेनॉल? एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन स्टार्च कॉन्टेनिंग मटेरियल्स जैसे मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी एथेनॉल तैयार किया जा सकता है। भारत में क्यों हो रहा विरोध? गाड़ियों को कैसे पहुंचा रहा नुकसान? ************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में पेट्रोल-डीजल 11 दिन में चौथी बार महंगा: ₹2.70 तक रेट बढ़े, अब तक साढ़े ₹7 की बढोतरी; चंडीगढ़-शिमला में पेट्रोल ₹100 पार पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेटों में 11 दिन में चौथी बार बढोतरी हो गई है। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद पंजाब में पेट्रोल अब 105.44 रुपए और डीजल 95.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *