- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Cloudburst Punjab Flood| Himachal Mumbai Delhi MP Rain Alert
पठानकोट/देहरादून/दिल्ली/मुंबई41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है
रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया। बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूबे हैं।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला लापता है। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 6 दिन से रुकी है।
इधर, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा रोकी गई है। इसमें अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, 4 अभी भी लापता हैं और 7 अन्य घायल हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए।
देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

गुजरात के हिम्मत नगर में 15 से ज्यादा कारें पानी में डूब गईं।

पंजाब के फाजिल्का में लोगों को सुरक्षित निकालती NDRF 13 बटालियन की टीम।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद फैला मलबा।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में तेज बारिश शुरू
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: मथुरा में यमुना खतरे से 12 CM ऊपर बह रही
मथुरा में दोबारा बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ताजेवाला बांध और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से 12 CM ऊपर बह रही है। इसके कारण एक बार फिर मथुरा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है।
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
UP: प्रदेश से सबसे बड़े बांध का गेट चौथी बार खोला गया
यूपी के सोनभद्र में रिहंद बांध दोबारा ओवरफ्लो हुआ है। इसके चलते इस सीजन में चौथी बार फाटक खोलना पड़ा है। सिंचाई विभाग के अनुसार, एक फाटक को 15 फीट तक खोला गया और 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह प्रदेश का सबसे बड़ा बांध है।
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
UP: फिरोजाबाद में तेज बारिश, अस्पताल के बाहर 2 फीट पानी भरा
फिरोजाबाद में शनिवार देर रात तेज बारिश हुई। यहां मंदिर तिराहे, अस्पताल के आसपास एक से दो फीट तक पानी भर गया। रातभर हुई बारिश से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बारिश के बाद रविवार सुबह शहरवासियों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
03:08 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार
03:06 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: किन्नौर NH के नाथपा पॉइन्ट पर लैंडस्लाइड
किन्नौर के नाथपा पॉइन्ट पर NH पर लैंडस्लाइड हुई है।
03:05 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: मंडी के जंजैहली में पुल बनाते हुए ग्रामीण
हिमाचल प्रदेश के मंडी के जंजैहली की ग्राम पंचायत के सहयोग से हालन और भानबस गांव को जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने खुद नाले पर एक लकड़ी का पुल बनाया है।
02:52 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
UP: बलिया में 24 घंटे में 24 मकान गंगा में समाए, 2 वीडियो
02:44 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: रामबन में रेस्क्यू-सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के रामबन के रेस्क्यू-सर्च ऑपरेशन जारी है। इसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ की 84वीं और 239वीं बटालियन, यूटीडीआरएफ, एसओजी कंपोनेंट रामबन और सिविल क्यूआरटी रामबन की टीमें लगी हुई हैं।
02:41 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: गुरदासपुर में धुस्सी बांध टूटा, 9 जिले बाढ़ की चपेट में

पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कुल 1018 गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर और खेत पानी में डूब गए हैं। घरों से लेकर फसलों तक को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव कार्यों में सरकार, एनडीआरएफ की 11 टीमें और चार जिलों में सेना की टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:31 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज रविवार को दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में तेज बारिश का अलर्ट है।बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बस्तर के कोहकामेटा में 60mm दर्ज की गई। सरगुजा में 2 अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से 7 साल के बच्चे और डबरी में डूबने से 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
02:13 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में रातभर बारिश हुई।बीते एक सप्ताह से जारी बारिश ने भारी नुकसान किया है। शिमला-किन्नौर एनएच भी बीती रात में तेज बारिश के कारण किन्नौर में निगुलसरी और नाथपा स्लाइड पॉइंट पर बंद है। पूरी खबर पढ़ें…
02:01 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पानी का स्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और हालात पर नज़र रखी जा रही है।
01:47 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: रामबन में लापता महिला की तलाश जारी, लैंडस्लाइड में 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन के गांव में शुक्रवार देर रात बादल फटा था। सीआरपीएफ की 84वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट रूपराम मीणा ने बताया कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक महिला का शव अभी बरामद नहीं हो सका है। उसकी तलाश जारी है।
01:09 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: घग्गर डेंजर लेवल पर, यमुना-मारकंडा नदी ओवरफ्लो

पूरे हरियाणा में आज से लगातार 2 दिन तक लगातार बारिश का अलर्ट है। बारिश की वजह से प्रदेश में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। घग्गर का पानी डेंजर लेवल को पार कर चुका है। शनिवार को यमुना फरीदाबाद में और मारकंडा नदी कुरूक्षेत्र में ओवरफ्लो हो गई। जिसके बाद कुरुक्षेत्र के कठवा गांव में पानी घुस गया और कुल 7 गांवों में अलर्ट जारी किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
01:05 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को दरभंगा, मधुबनी समेत 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:03 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: ग्वालियर-गुना समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ग्वालियर-गुना समेत मध्यप्रदेश के 23 जिलों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, चंबल और सागर संभाग में भी तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:01 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल…

01:01 AM31 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा…









