पंजाब में कांग्रेस के जिला प्रधान जल्दी होंगे नियुक्त:  राहुल गांधी की सीनियर नेताओं से मीटिंग, 1 सितंबर से संभाल सकते हैं जिम्मेदारी – Punjab News
टिपण्णी

पंजाब में कांग्रेस के जिला प्रधान जल्दी होंगे नियुक्त: राहुल गांधी की सीनियर नेताओं से मीटिंग, 1 सितंबर से संभाल सकते हैं जिम्मेदारी – Punjab News

Spread the love



पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पंजाब कांग्रेस का फोकस अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी कड़ी में आज (सोमवार को) पंजाब के नेताओं के साथ राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीनियर लीडरशिप की बैठक हुई।

.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक थी। राहुल गांधी बिहार में अपनी यात्रा छोड़कर यहां आए थे। जल्द ही पूरे पंजाब में नए जिला प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। ये नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव के की जाएंगी।

2022 में बनाए गए थे प्रधान

जानकारी के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के 29 संगठनात्मक जिले हैं। 19 नवंबर 2022 को कांग्रेस ने जिला प्रधान नियुक्त किए थे। उस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। कांग्रेस में प्रधानों का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस हिसाब से 3 महीने बाद चुनाव होने थे। ऐसे में उससे पहले ही यह प्रक्रिया की जा रही है। इससे पहले हरियाणा में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

एक सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

संगठन विस्तार के तहत पंजाब कांग्रेस की ओर से नौ दिन पहले 29 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि वे 1 सितंबर से पंजाब में आकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी तरफ, पंजाब प्रभारी की ओर से प्रत्येक जिले के लिए तीन-तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। ये ऑब्जर्वर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बनाई गई टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *