पंजाब में निवेश बढ़ाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक पोर्टल’ लॉन्च:  45 दिन में मिलेंगी मंजूरी, सरकार बोली- अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे – Punjab News
टिपण्णी

पंजाब में निवेश बढ़ाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक पोर्टल’ लॉन्च: 45 दिन में मिलेंगी मंजूरी, सरकार बोली- अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे – Punjab News

Spread the love


सीएम भगवंत मान आज ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए नए पोर्टल का शुभारंभ किया। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

पंजाब सरकार ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और बड़ी कंपनियों को लाने के लिए फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल शुभारंभ किया है। इस मौके पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से इंडस्ट्री से जुड़ी सारी

.

राज्य में इंडस्ट्री को लाने के लिए पहले से ही सक्रिय है। मोहाली में इन्वेस्ट पंजाब नाम से एक दफ्तर पहले से तैयार है। अगर कोई व्यक्ति अपनी इंडस्ट्री स्थापित करना चाहता है, तो उसे एक बार जमीन आदि देखकर पंजाब के दफ्तर में आवेदन करना होता है।

उसके बाद सारी मंजूरियां 15 से 17 दिन में दिलाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया होती है। वहीं, इसी दफ्तर में रजिस्ट्री की सुविधा भी है। वहीं, साइट पर सारी जानकारी अपडेट की जाती है। हालांकि अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा पहली बार शुरू हो रही है। इस दौरान कई तरह की मंजूरियां लेनी पड़ती हैं।

मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करते हुए सीएम भगवंत मान।

मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करते हुए सीएम भगवंत मान।

88 हजार करोड़ से अधिक का निवेश

पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य में अब तक करीब 88 हजार करोड़ का निवेश उनकी सरकार आने के बाद हो चुका है। करीब 4 लाख लोगों को रोजगार मिला है। नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति लागू की गई है। ग्रीन स्टांप पेपर व सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा सरकार ने नियम आसान बनाए हैं। इससे राज्य में निवेश होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *