टिपण्णी

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन पर केजरीवाल का हमला: कहा- मजीठिया के साथ मिलकर पंजाब से नशा मिटाना दुनिया का आठवां अजूबा होगा – New Delhi News

Spread the love




पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित राजनीतिक गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दोनों दल सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उनके 10 साल के पुराने कुशासन को भूली नहीं है। मजीठिया और अमित शाह भाई जैसे करीबी- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा कि बिक्रम सिंह मजीठिया और अमित शाह बेहद करीबी और भाई जैसे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब मजीठिया के साथ गठबंधन करके अमित शाह पंजाब से नशा दूर करेंगे, यह दुनिया का आठवां अजूबा होगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक रणनीति है। इस पर केजरीवाल ने निशाना साधते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, वाह मोदी जी वाह। क्या प्लानिंग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ पंजाब में नशामुक्ति और कानून-व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे नेताओं के साथ राजनीतिक समीकरण साधे जा रहे हैं जिन पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *