राजस्व मंडल अजमेर की ओर से पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अस्थाई रूप से सिलेक्ट कैंडिडेट्स के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन व पात्रता जांच अजमेर में आठ दिन तक होगी। राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर रोड, अजमेर (आर.आर.टी.आई.) में 8 से 15 दिसं
.
लास्ट दिन 15 दिसंबर को बुलाए गए कैंडिडेट्स की डेट में परिवर्तन की सम्भावना भी राजस्व मंडल प्रशासन ने जताई है और कैंडिडेट्स को निर्देश दिए हैं कि वे वेबसाइट देखते रहें।
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से वेबसाइट पर स्क्रूटनी फार्म/डिटेल आवेदन फार्म 4 दिसंबर से भरवाए जा रहे हैं और आज यानि 6 दिसंबर लास्ट डेट है।
राजस्व मंडल उप निबंधक की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 की परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया गया था। परीक्षा का रिजल्ट चयन बोर्ड द्वारा 3 दिसम्बर 2025 को घोषित किया जा चुका है। 3705 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक अजमेर में दस्तावेज सत्यापन के लिए व्यक्तिशः आवश्यक रूप से विस्तृत आवेदन पत्र व ऑनलाइन आवेदन पत्र की हॉर्डकॉपी (दो प्रतियों में) एवं मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

पात्रता जांच के लिए ये हैं दिशा-निर्देश
- पटवार भर्ती परीक्षा के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति।
- विस्तृत आवेदन भरने से पूर्व चयन बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर अंतिम चयन के लिए विस्तृत आवेदन पत्र सह परिनिरीक्षा प्रपत्र (Scrutiny Form) दो प्रतियों में अलग-अलग भरकर लाना है। विस्तृत आवेदन की फोटो कॉपी स्वीकार नहीं की जायेगी। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन का शुल्क ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रति की दशा में एक प्रति के साथ 100/- रू० का पोस्टल ऑर्डर सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम जो जयपुर भुगतान योग्य हो, संलग्न करे।
- शैक्षणिक योग्यता / कम्प्यूटर योग्यता सत्यापन के लिए संपूर्ण अंकतालिकाएं / प्रमाण पत्रों की प्रतियां।
- जन्मतिथि के सत्यापन के लिए सैकण्डरी उत्तीर्ण की अंकतालिका की प्रति/जन्म प्रमाण पत्र की प्रति।
- मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति। अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) का निवासी होने की स्थिति में अनुसूचित क्षेत्र का विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति।
- जाति प्रमाण पत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र, जिसमें अति पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित जातियों का नाम हो / सहरिया आदिम जाति का सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र)।
- विधवा महिला के मामले में महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति, जिसमें पत्नी का नाम स्पष्टतः अंकित हो। उक्त श्रेणी की अभ्यर्थिया साक्ष्य के रूप में पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, आई.डी/राशन कार्ड/आधार कार्ड / वोटर आई. संलग्न करें, जिसमें पति-पत्नी पुनर्विवाह किए जाने/नहीं किए जाने के सबंध में फोटोयुक्त स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र संलग्न करें।
- परित्यक्ता महिला के मामले में सक्षम न्यायालय द्वारा जारी डिक्री की प्रति। उक्त श्रेणी की अभ्यर्थियों के तलाक की डिक्री आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें और यदि पति-पत्नी की कोई संयुक्त आई.डी हो तो वो भी संलग्न करें। इस श्रेणी की अभ्यर्थियों द्वारा पुनर्विवाह किए जाने/नहीं किए जाने के सबंध में फोटोयुक्त स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र भी संलग्न करें ।
- भर्ती विज्ञप्ति अनुसार निशक्तजन के मामले में सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी /मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रदत्त निशक्तता प्रमाण पत्र, जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक निशक्तता का हो, की प्रति।
- उत्कृष्ट खिलाडी के मामले में भर्ती विज्ञप्ति में अंकित अनुसार सक्षम स्तर के प्रमाण पत्र/पत्रों की प्रतियां। उक्त खेल प्रमाण पत्र इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि से पूर्व का होना आवश्यक है।
- भूतपूर्व सैनिकों के मामले में सेवा निवृत्ति आदेश व डिस्चार्ज डायरी या एन.ओ.सी. की प्रति एवं स्वत: घोषणा पत्र/वचन बंध।
- अंतिम शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी मूल चरित्र प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं इसके अतिरिक्त दो राजपत्रित अधिकारी से जारी प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
- हस्तलिपि प्रपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रिक्त प्रारूप दो प्रतियों में (यह प्रारूप दस्तावेज जांच के दौरान भरवाया जाना है)
- विवाह होने की स्थिति में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रति।
- अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक, जाति, मूल निवास व विकलांगता प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्रों का अवलोकन कर ले तथा नाम में वर्तनी / स्पेस संबंधी अंतर होने पर शपथ-पत्र प्रस्तुत करें।
- स्वयं का फोटो पहचान पत्र व 2 पासपोर्ट साईज के नवीनतम फोटो अवश्य लेकर आयें।
- अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र सह परिनिरीक्षा प्रपत्र (Scrutiny Form) के साथ अपने समस्त प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों के स्वयं द्वारा प्रमाणित दो सेट लेकर आए।
अब यहां देखें, किस कैंडिडेट्स को किस दिन आना है….
















डेट शेड्यूल व अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

ये खबर भी पढ़ें….
पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:3705 पदों के लिए हुआ था एग्जाम; जानें- किस कैटेगरी में कितनी रही कटऑफ

राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार 17 अगस्त 2025 को आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। पूरी खबर पढें








