{“_id”:”67c9b869f6bf6cc8a503c3bc”,”slug”:”amroha-girl-was-killed-by-strangling-her-mouth-confirmed-in-postmortem-report-police-kept-dna-safe-2025-03-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पहचान नहीं: मुंह दबाकर की गई युवती की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, पुलिस ने डीएनए रखा सुरक्षित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा/बछरायूं
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 06 Mar 2025 08:30 PM IST
बछरायूं रेलवे स्टेशन के पास चार दिन पहले युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है। शिनाख्त नहीं होने पर उसके दूसरे राज्य या जिले की होने की आशंका जताई जा रही है।
बुजुर्ग मां व पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विस्तार
बछरायूं रेलवे स्टेशन के पास मृत हालात में मिली युवती की मुंह दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। चार दिन बाद भी युवती की शिनाख्त न होने पर उसके दूसरे राज्य या जिले के होने की संभावना जताई गई है। दो मार्च को रेलवे स्टेशन से भगवानपुर भूड़ जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में करीब 25 साल की युवती का शव पड़ा मिला था।
Trending Videos
शव की हालत काफी खराब थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मुंह दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवती का डीएनए सुरक्षित रखा गया है।
Spread the love साइबर ठगों ने बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स के निदेशक प्रशांत जैन के साथ 1.09 करोड़ रुपये ठग लिए। शातिरों ने शुक्रवार को उनके अकाउंटेंट को निदेशक के नाम से व्हाट्सअप मैसेज किया। इस मैसेज में तीन फर्माें के बैंक खातों में कुल 1.09 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की बात लिखी […]
Spread the love मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश थमते ही प्रदेश भर में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत है। मौसम विभाग के मुताबिक […]
Spread the love गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार की अलसुबह से ही लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। अमर उजाला के वरिष्ठ रिपोर्टरों मुनींद्र वाजपेई और शिव त्रिपाठी द्वारा संगम […]