पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी लॉन्च:  Q3 में टाटा मोटर्स को ₹3,486 करोड़ का घाटा, भारत-US ट्रेड डील का जॉइंट स्टेटमेंट 4-5 दिन में आएगा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी लॉन्च: Q3 में टाटा मोटर्स को ₹3,486 करोड़ का घाटा, भारत-US ट्रेड डील का जॉइंट स्टेटमेंट 4-5 दिन में आएगा

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Business news update share market gold silver petrol diesel Tata Motors India Us Trade Deal Statement govt Cab Launch

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर भारत टैक्सी से जुड़ी रही। देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी दिल्ली और गुजरात के कुछ शहरों में शुरू हो गई है। वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को FY26 की तीसरी तिमाही में ₹3,486 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड घाटा हुआ है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • RBI की MPC का ब्याज दरों पर फैसला आएगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी लॉन्च: ओला-उबर की तरह ड्राइवर को कमीशन नहीं देना होगा, पीक आवर में किराया नहीं बढ़ेगा

देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ आज से दिल्ली और गुजरात के कुछ शहरों में शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में इस एप को लॉन्च किया।

इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि, ‘सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और वे खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार या मालिक होंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹26 हजार सस्ती हुई: वायदा बाजार में भाव 2.43 लाख/किलो पर आया; 10 ग्राम सोना 2 हजार रुपए सस्ता

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज 5 फरवरी को गिरावट है। वायदा बाजार (MCX) में चांदी का दाम करीब 26 हजार रुपए (9.50%) कम हो गया है। 1 किलो चांदी का भाव 2.43 लाख रुपए पर आ गया है।

सोने का दाम भी करीब 2 हजार रुपए (1.10%) गिर गया है। 10 ग्राम सोना 1.51 लाख रुपए पर है। इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हुई थी। वहीं, सोने की कीमत में 26 हजार रुपए कम हुई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. टाटा मोटर्स को ₹3,486 करोड़ का घाटा: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 26% गिरा; JLR पर साइबर अटैक इसकी वजह

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को FY26 की तीसरी तिमाही में ₹3,486 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड घाटा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹5,406 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

साइबर अटैक और चीन के बाजार में सुस्ती की वजह से जगुआर लैंड रोवर (JLR) के बिजनेस पर बुरा असर पड़ा, जिससे कंपनी के कुल रेवेन्यू और मुनाफे में ये गिरावट दर्ज की गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. डॉलर खत्म हो जाएगा, सोना उसकी जगह लेगा: 2008 मंदी की भविष्यवाणी करने वाले इकोनॉमिस्ट बोले- बड़ा संकट आने वाला है

मशहूर अमेरिकी इकोनॉमिस्ट पीटर शिफ ने बड़े आर्थिक संकट की चेतावनी दी है। शिफ का मानना है कि हम एक ऐसे आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसके सामने 2008 की मंदी बच्चों के खेल जैसी लगेगी। डॉलर धराशायी होने वाला है और इसकी जगह सोना ले लेगा।

पीटर शिफ के मुताबिक दुनिया भर के केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम कर रहे हैं। वे सोने का रिजर्व बढ़ा रहे हैं। शिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव है। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% बढ़ी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जॉइंट स्टेटमेंट 4-5 दिन में आएगा: पीयूष गोयल बोले- मिड-मार्च तक पहला ट्रांच फाइनल होने की उम्मीद

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (5 फरवरी) को कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच बाइलेटरल ट्रेड डील पर जॉइंट स्टेटमेंट अगले 4-5 दिनों में फाइनल और साइन हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह डील का पहला ट्रांच है और इसका लीगल टेक्स्ट मिड-मार्च तक तैयार हो जाएगा। गोयल ने संसद में और मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।

पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत तेजी से चल रही है। जॉइंट स्टेटमेंट साइन होने के बाद अमेरिका भारतीय गुड्स पर टैरिफ घटाकर 18% कर देगा। गोयल ने बताया कि यह वर्चुअल तरीके से भी साइन हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका कॉम्प्लिमेंट्री इकोनॉमी हैं, यह डील दोनों के लिए फायदेमंद होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *