![]()
हार्पर ली अमेरिकी उपन्यासकार थीं। उनका चर्चित उपन्यास ‘टू किल अ मॉकिंगबर्ड’ पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित हुआ है।
1. आप किसी व्यक्ति को तब तक सही मायनों में नहीं समझ सकते, जब तक चीजों को उसकी नजर से न देखें और खुद को उसकी जगह रखकर न सोचें।
2. लोग आमतौर पर वही देखते हैं जिसे वे देखना चाहते हैं, और वही सुनते हैं, जिस पर वे ध्यान देते हैं।
3. समझदार लोग अपनी प्रतिभा पर कभी घमंड नहीं करते।
4. यदि कोई आपको बुरे नाम से पुकारता है, तो यह आपका अपमान नहीं; इससे उस व्यक्ति की सोच पता चलती है।
5. किसी व्यक्ति को दिया गया सबसे बड़ा सम्मान यह है कि उस पर सही काम करने का भरोसा किया जाए।
6. आप अपने दोस्त चुन सकते हैं, परिवार नहीं; उन्हें स्वीकार करें या नहीं, वे आपके अपने ही रहते हैं।
7. पूर्वाग्रह और आस्था में एक समानता है, दोनों वहां शुरू होते हैं जहां तर्क समाप्त हो जाता है।
8. चीजें कभी उतनी बुरी नहीं होतीं, जितनी दिखाई देती हैं।
9. सुबह चीजें हमेशा बेहतर लगती हैं।
Source link








