9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, मन को नियंत्रित करना सीख लें तो कैसे किस्मत बदल सकते हैं?
अच्छे विचार जीवन में अच्छाई लेकर आते हैं मनुष्य का जीवन उसके विचारों का प्रतिबिंब है। जैसा वह सोचता है, वैसा बनता है। अच्छे विचार जीवन में अच्छाई और सफलता लाते हैं, नकारात्मक विचार दुख और असफलता। जीवन की परिस्थितियां हमारे अंदर की सोच का परिणाम हैं। अपने मन को नियंत्रित करना सीख लें, तो किस्मत बदल सकते हैं। विचार हमारी आदतों को, आदतें हमारे कर्मों को और कर्म हमारे भाग्य को आकार देते हैं। (एज ए मैन थिंकेथ -जेम्स एलन)
सही मानसिकता ही धन और सफलता का सूत्र है धन और सफलता का विज्ञान केवल अवसर पर निर्भर नहीं करता, यह मानसिक दृष्टिकोण और कार्यशैली पर आधारित है। यह जरूरी है कि हम अपने मन को डर और संदेह से मुक्त रखें और विश्वास रखें कि हम वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं। लगातार प्रयास, सृजनात्मक दृष्टिकोण और सही मानसिकता धन और सफलता का वास्तविक सूत्र हैं। (द साइंस ऑफ गेटिंग रिच -वालेस डी वाटल्स)
खुद को नियंत्रित करके ही हासिल होगी जीत हार और जीत का निर्णय केवल शक्ति से नहीं, बल्कि बुद्धि, योजना और अनुशासन से होता है। अपने लक्ष्य स्पष्ट रखें, अपने संसाधनों का मूल्य समझें और अवसर आने पर तुरंत कार्रवाई करें। धैर्य, अनुशासन और रणनीति ही किसी भी संघर्ष में जीत की कुंजी हैं। जो व्यक्ति अपने आप को नियंत्रित कर सकता है और परिस्थितियों का सही आकलन करता है, वही वास्तविक जीत हासिल करता है। (द आर्ट ऑफ वॉर -सन त्ज़ू)
अपने धन को बुद्धिमानी से सही जगह निवेश करें सफलता केवल मेहनत करने से नहीं, समझदारी और अनुशासन के साथ काम करने से आती है। पैसा अपने आप नहीं आता; इसे बनाने के लिए स्पष्ट योजना और नियमित प्रयास की आवश्यकता होती है। हर दिन, हर निर्णय का महत्व होता है। हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। धन को बुद्धिमानी से निवेश करना और उसे सही दिशा में काम में लगाना आवश्यक है। छोटे कदम लेते रहें। (द आर्ट ऑफ मनी गेटिंग -पीटी बार्नम)








