पानीपत में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला:  पैर फिसलने से हादसा, कॉन्स्टेबल ने बचाई जान; CCTV फुटेज आया सामने – Panipat News
टिपण्णी

पानीपत में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला: पैर फिसलने से हादसा, कॉन्स्टेबल ने बचाई जान; CCTV फुटेज आया सामने – Panipat News

Spread the love


पानीपत जंक्शन और ट्रेन के बीच फंसी महिला, कॉन्स्टेबल जगरूप बचाने दौड़े।

पानीपत रेलवे जंक्शन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गया। ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी और महिला दर्द से चीखती रही।

.

उसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने सूझबूझ से महिला की जान बचा ली। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शनिवार दोपहर की है।

पानीपत जंक्शन पर महिला को बचाते हुए कॉन्स्टेबल ।

पानीपत जंक्शन पर महिला को बचाते हुए कॉन्स्टेबल ।

जल्दबाजी के चक्कर में फिसला पैर

जीआरपी थान प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि महिला गौरी दिल्ली की रहने वाली है। वह पानीपत घूमने आई थी। पानीपत से दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हो रही थी। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और जैसे ही रवाना होने का संकेत मिला, गौरी ने अपना बैग ट्रेन के अंदर रख दिया। उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।

स्टेशन पर तैनात जीआरपी के कॉन्स्टेबल ने बचाया

स्टेशन पर तैनात कॉन्स्टेबल जगरूप सिंह ने बिना देर किए महिला को बचाने के लिए दौड़ लगाई। एक जवान ने तुरंत खतरा भांपते हुए महिला का हाथ थाम लिया, जबकि दूसरे जवानों ने ट्रेन को रोकने के लिए ड्राइवर की ओर इशारा किया। कुछ ही क्षणों में ट्रेन को रोक लिया गया और मिलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कॉन्स्टेबल जगरूप, जिसने महिला की जान बचाई।

कॉन्स्टेबल जगरूप, जिसने महिला की जान बचाई।

मामूली चोटें आई

हादसे के बाद महिला को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। राहत की बात यह रही कि महिला को केवल मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।

एसपी ने की पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा

डीएसपी राजेश चैंची ने बताया कि कॉन्स्टेबल की तत्परता को देखने हुए रेलवे एसपी नितिका गहलोत ने पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कॉन्स्टेबल जगरूप सिंह ने बहादुरी का काम किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *