{“_id”:”67a6dde0e13ec0cc6701b9fc”,”slug”:”businessman-dies-in-police-custody-no-action-taken-for-20-hours-policemen-kept-moving-his-son-2025-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत: 20 घंटे तक नहीं हुई कार्रवाई, बेटे को घुमाते रहे पुलिसवाले…”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा पुलिस हिरासत में केदार सिंह की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से परिजन नाराज हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने 18 से 20 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस वाले बेटे देवेंद्र को इधर-उधर घुमाते रहे। परिजन जब मंत्री बेबीरानी माैर्य से मिले, अपनी पीड़ा बताई। तब पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।
Trending Videos
शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पुलिस परिजन पर पोस्टमार्टम कराने के लिए बार-बार कह रही थी। इससे वे भड़क गए। उनका कहना था कि पुलिस जल्दबाजी में पंचनामा पर हस्ताक्षर कराना चाहती थी। इसकी जानकारी पर समाज के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। पंचनामा के लिए इंतजार किया जा रहा था। तभी पुलिसकर्मी केदार सिंह के बेटे देवेंद्र को अपने साथ ले गई। पुलिस उन्हें इधर-उधर घुमाती रही। आरोप लगाया कि छोटा बेटा गजेंद्र इंतजार कर रहा था। मगर, पुलिसकर्मी बड़े बेटे को लेकर नहीं आए। तकरीबन 3 बजे पुलिस देवेंद्र और उनके जीजा को लेकर आई। इस दाैरान एसीपी हरीपर्वत भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।
पंचनामा पर देवेंद्र के हस्ताक्षर के अलावा अन्य के हस्ताक्षर देखकर समाज के लोग भड़क गए। परिजन का कहना था कि पुलिस ने पहले ही पंचनामा के कागज पर 4 लोगों के हस्ताक्षर करा रखे थे। जिन लोगाें के नाम थे, उन्हें वो जानते नहीं थे। उनका कहना था कि जब परिवार में ही लोग हैं तो बाहरी व्यक्तियों के हस्ताक्षर क्यों कराए गए। इसके पीछे पुलिसकर्मियों की साजिश है। इस पर उनकी तकरार होने लगी। बाद में पुत्रवधू के नाम से तहरीर ली गई।
Spread the love Trains diverted list: कानपुर गंगापुल पर होने वाले मरम्मत कार्य की वजह से कानपुर जाने वाली तमाम गाड़ियां दूसरे रूटों से चलाई जाएंगी। पढ़िए इसी ट्रेनों की लिस्ट। Source link
Spread the love 12:30 AM, 27-Feb-2026 Mau News: कैशलेस उपचार और मानदेय में बढोतरी पर जताया आभार कैशलेस उपचार और मानदेय में बढोतरी पर जताया आभार और पढ़ें 12:29 AM, 27-Feb-2026 Unnao News: मॉडल प्रदर्शनी में वाटर प्यूरीफिकेशन को मिला पहला स्थान मॉडल प्रदर्शनी में वाटर प्यूरीफिकेशन को मिला पहला स्थान और पढ़ें 12:29 AM, 27-Feb-2026 Ambedkar Nagar […]
Spread the love {“_id”:”6795d191606b29e85d03f8fd”,”slug”:”mahakumbh-2025-prayagraj-boat-dip-at-kila-ghat-people-started-drowning-ndrf-personnel-rescued-10-devotees-2025-01-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MahaKumbh: किला घाट पर डूबी नाव… डूबने लगे लोग, एनडीआरएफ के जवानों ने लगाई छलांग; 10 श्रद्धालुओं को बचाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} एनडीआरएफ के जवानों ने किया रेस्क्यू – फोटो : अमर उजाला विस्तार महाकुंभ में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। किला घाट पर यात्रियों से भरी एक नाव […]