{“_id”:”67a787e792db5f9d5a0cd7df”,”slug”:”a-horrifying-conspiracy-was-hatched-after-the-father-was-fired-from-the-job-extortion-of-20-lakhs-was-demanded-2025-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पिता को नाैकरी से निकालने पर रची ऐसी खाैफनाक साजिश, व्यापारी की उड़ गई नींद; पिस्टल का इंतजाम करते दबोचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में कांच व्यापारी को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की चौथ उनके ही एक पूर्व कर्मचारी के बेटे ने मांगी थी। पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया।
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पिता को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए यह किया था। एत्मादपुर में पिस्टल खरीदने के लिए आने पर वह पकड़ लिया गया। एत्मादपुर के मोहल्ला शत्रुवान निवासी मुस्लिम खां का फिरोजाबाद में स्टेशन रोड पर कांच कारखाना है।
चार फरवरी को उन्होंने मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपये की चौथ मांगने और जान से मारने की धमकी की शिकायत की थी। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एत्मादपुर के विनायक मैरिज होम के पास से फिरोजाबाद के थाना लाइन पार के नगला विष्णु निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास 7000 रुपये, एक मोबाइल फोन मिला है। पूछताछ के दौरान दीपक (24) ने पुलिस के सामने वारदात कबूल की। बताया कि उसके पिता विश्वजीत मुस्लिम खां के कारखाने में कई वर्षों से काम करते थे। दो माह पूर्व उन्हें नौकरी से निकाल दिया।
इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने गांव के दोस्त राजा और राजपाल के साथ मिलकर साजिश रची। 24 जनवरी को फिरोजाबाद से एक मोबाइल भी चुराया था। धमकाने में चोरी के मोबाइल की सिम का इस्तेमाल किया था। गोली मारने को अंजाम देने के लिए उसने साथियों से एक पिस्टल खरीदने की भी बात कही थी। वह पिस्टल खरीदने के लिए एत्मादपुर आया था।
Spread the love {“_id”:”682e189afb47614958039b23″,”slug”:”fatehpur-beast-who-misdeed-and-murdered-student-was-hanged-fined-81-thousand-rupees-2025-05-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur: दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, 81 हजार का अर्थदंड भी लगाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST Fatehpur News: दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या करने के मामले में कोर्ट […]
Spread the love 12:30 AM, 05-Jul-2026 Kannauj News: संचारी रोगों पर प्रहार, 11 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान कन्नौज। मानसून और बाढ़ के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में 11 जुलाई से विशेष दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। […]
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट […]