{“_id”:”682e189afb47614958039b23″,”slug”:”fatehpur-beast-who-misdeed-and-murdered-student-was-hanged-fined-81-thousand-rupees-2025-05-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur: दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, 81 हजार का अर्थदंड भी लगाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
Fatehpur News: दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 81 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। दोषी के एक दोस्त व दूसरे दोस्त की मां को सात साल कैद की सजा सुनाई है।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म के बाद छात्रा की ब्लेड से गला काटकर हत्या करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने बुधवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। एडीजे/फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज अशोक कुमार ने महज तीन साल में फैसला दिया है। इसके साथ ही साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने वाले दोस्त और एक अन्य दोस्त की मां को भी सात साल की सजा दी गई है।
Trending Videos
कानपुर देहात साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह जहानाबाद में एक कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी। 30 मई 2022 को कोचिंग के बाद उसका शव जहानाबाद में खैराबाद के जंगल से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर ब्लेड के 24 घाव मिले थे। तब गला कटने से मौत की बात सामने आई थी। काफी बवाल व हंगामे के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर अजय व उसके अन्य साथियों के खिलाफ छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कोर्ट ने बुधवार को अजय को फांसी की सजा सुनाई। उसके गांव के दोस्त अवनीश उर्फ छोटू सोनकर व दूसरे दोस्त की मां माया देवी पत्नी चंद्रशेखर कुरील निवासी द्वारिकापुर जट्ठ थाना जहानाबाद को सात साल की कैद व 11-11 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। दोस्त पर कत्ल की घटना छिपाने व महिला को साक्ष्य छिपाने में दोषी पाया गया।
Spread the love बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बीवीएससी एवं एएच के छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार रात बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी छात्र डटे रहे। उनका कहना है कि वे तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई […]
Spread the love दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर दो में स्थित एक फैक्टरी में काम के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। भाई ने काम करने के दौरान बिना जानकारी बिजली आपूर्ति शुरू करने से हादसा हुआ है। सदर कोतवाली के कृष्णानगर मोहल्ला निवासी अशोक कुमार मिश्रा (30) बिजली निगम […]
Spread the love गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में 15 अप्रैल को किशोरी की मौत के बाद सपा के प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच हुए पथराव के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा, एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। […]