सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से अब्दुल्ला की मौसी को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया गया। उनकी गवाही पूरी हो गई। कोर्ट ने एक गवाह को डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी।
Trending Videos
आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैन कार्ड और पासपोर्ट रखने का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। इसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं।
यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से सपा नेता आजम खां की साली और अब्दुल्ला आजम की हरदोई निवासी मौसी तनवीर फात्मा कोर्ट में पेश हुईं, जहां पर उन्होंने गवाही दी। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि सोमवार को चार गवाह आने थे लेकिन एक ही आया।
उसे कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी। अब्दुल्ला आजम कोर्ट में रहे और सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। दूसरी तरफ आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान स्थगन पत्र दिया गया। इसकी सुनवाई दस जून को होगी।
Spread the love Suspected terrorist Adnan: कक्षा 10 तक मदरसे से शिक्षा ग्रहण करने वाले अदनान के पास तमाम लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और जिहादी साहित्य बरामद किया गया है। Source link
Spread the love कानपुर शहर के बाजार मंदी जैसी आहट सुनाई दे रही है। हालांकि, यह मंदी है या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है। लगभग हर तरह के उत्पाद की बिक्री में गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अशांति, सहालग का खत्म होना और एक नए नियम को भी इसका कारण माना जा रहा […]
Spread the love अनवरगंज पुलिस ने मुंबई की प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से बेल्ट, बक्कल व टैग बनाने वाली कंपनी का खुलासा करते हुए एक फर्म मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर काॅपी राइट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। Source link