सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से अब्दुल्ला की मौसी को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया गया। उनकी गवाही पूरी हो गई। कोर्ट ने एक गवाह को डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी।
Trending Videos
आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैन कार्ड और पासपोर्ट रखने का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। इसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं।
यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से सपा नेता आजम खां की साली और अब्दुल्ला आजम की हरदोई निवासी मौसी तनवीर फात्मा कोर्ट में पेश हुईं, जहां पर उन्होंने गवाही दी। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि सोमवार को चार गवाह आने थे लेकिन एक ही आया।
उसे कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी। अब्दुल्ला आजम कोर्ट में रहे और सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। दूसरी तरफ आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान स्थगन पत्र दिया गया। इसकी सुनवाई दस जून को होगी।
Spread the love {“_id”:”6841eab7b4e6f89b48032981″,”slug”:”aastha-murder-case-she-was-talking-to-a-friend-mother-strangled-her-to-death-and-cousin-brother-cut-her-neck-2025-06-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आस्था हत्याकांड: मोबाइल पर दोस्त से कर रही थी बात, मां ने गला दबाकर मारा और ममेरे भाई ने काटी गर्दन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} आस्था की फाइल फोटो। – फोटो : अमर उजाला विस्तार दिन बुधवार, समय दोपहर एक बजे था। आस्था उर्फ तनिष्का अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर […]
Spread the love हत्या के आरोप में पांच साल से जेल में बंद विचाराधीन बंदी और नौबस्ता थाने के हिस्ट्रीशीटर विक्की सोनी (42) की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में उर्सला लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, जेल […]
Spread the love {“_id”:”68320078aa88cc92e9091b2c”,”slug”:”employee-put-pictures-of-baba-saheb-and-mahatma-buddha-on-floor-of-hospital-2025-05-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: फर्श पर बाबा साहब व महात्मा बुद्ध की तस्वीरें…हाॅस्पिटल के कर्मचारी ने रची साजिश, इस बात से था नाराज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} कर्मचारी का नर्सिंग होम मालिक से 28 दिन के वेतन का विवाद चल रहा है। वह चिकित्सक को सबक सिखाना चाहता था। पुलिस के अनुसार इसलिए कर्मचारी ने […]