प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे परीक्षा केंद्र में घुसे अभ्यर्थी:  हाथों में बंधे धागे काटे, 27 जिलों में 1221 सेंटर पर सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा शुरू – Ajmer News
शिक्षा

प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे परीक्षा केंद्र में घुसे अभ्यर्थी: हाथों में बंधे धागे काटे, 27 जिलों में 1221 सेंटर पर सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा शुरू – Ajmer News

Spread the love




राजस्थान के 27 जिलों में 1221 सेंटर पर रविवार (12 जुलाई) से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम शुरू हुआ। इसके लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बाकायदा मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। महिला अभ्यर्थियों से चूड़ियां उतरवाई गईं। हाथों में बंधे धागे काटने के बाद ही एंट्री दी गई। सवाई माधोपुर शहर के एक सेंटर पर 20 मिनट की देरी से मेटल डिटेक्टर पहुंचा। इससे पहले बिना मेटल डिटेक्टर की जांच के ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। उधर, पाली शहर में कलेक्ट्रेट के पास स्थित बांगड़ स्कूल में सुबह 9 बजे के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। इतने में प्रश्नपत्र लेकर पहुंची गाड़ी के लिए सेंटर का गेट खोला गया। गाड़ी जैसे ही अंदर गई, उसके पीछे-पीछे कुछ अभ्यर्थी भी घुस गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इन अभ्यर्थियों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी के पिता ने इसका विरोध भी किया। उसने कोर्ट तक जाने की धमकी दे डाली। 27 जिलों में 1221 सेंटर बनाए यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) करा रहा है। पहले दिन (आज) 2 पारियों में पेपर होगा। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) और दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। 9,651 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी गई। परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। यह इस साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं में से एक है। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में सबसे कम पोस्ट गुजराती में और मैथ्स में सबसे ज्यादा पद हैं। एग्जाम को 4 वर्गों (ग्रुप्स) में बांटा गया है, जो 12 से 18 जुलाई 2026 तक होंगे। परीक्षा केंद्रों की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *