फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियन पकड़े:  दिल्ली में रहकर MDMA नशा बेचते थे, बदरपुर बॉर्डर टीम ने की कार्रवाई – Faridabad News
टिपण्णी

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियन पकड़े: दिल्ली में रहकर MDMA नशा बेचते थे, बदरपुर बॉर्डर टीम ने की कार्रवाई – Faridabad News

Spread the love


पुलिस की गिरफ्त में दोनों नाइजीरियन आरोपी।

फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से दो नशा तस्कर नाइजीरियन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही दिल्ली में रहकर फरीदाबाद में नशा सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

.

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बदरपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 सितंबर को फरीदाबाद के रहने वाले लक्ष्य नामक आरोपी को 11.27 ग्राम MDMA (नशा) के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लक्ष्य दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन अकपुतौका इमेगासिम से खरीद कर लाया था।

पुलिस ने अकपुतौका इमेगासिम को गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

MDMA प्रतीकात्मक फोटो

MDMA प्रतीकात्मक फोटो

दो नाइजीरियन गिरफ्तार पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस को पता चला कि अकपुतौका इमेगासिम ने इस नशा को चंद्र विहार वेस्ट दिल्ली में रहने वाले दूसरे नाइजीरियन विक्टर ओकाफोरो व जॉन इरियाकनू ओलुना से खरीदा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओकाफोरो व जॉन इरियाकनू ओलुना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ही आरोपी नाइजीरिया के आनंबरा राज्य उली इलाके के रहने वाले है और चंद्र विहार वेस्ट दिल्ली में किराए पर रह रहे थे। बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच टीम का जांच में पता चला कि पिछले काफी समय से दोनों नशा बेचने का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *