फरीदाबाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को पीटा, VIDEO:  बोला-पानी पीने गया था, पैरों पर डालने से हुआ विवाद; दिल्ली का रहने वाला – Ballabgarh News
टिपण्णी

फरीदाबाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को पीटा, VIDEO: बोला-पानी पीने गया था, पैरों पर डालने से हुआ विवाद; दिल्ली का रहने वाला – Ballabgarh News

Spread the love


फरीदाबाद के नीलम-बाटा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पानी पीते समय पैरों पर पानी डालने की मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने दिल्ली से आए युवक को थप्पड़ों से पीट दिया।

.

घटना रात करीब 10 बजे की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पैरों पर पानी डालने के बाद हुआ युवक और कर्मचारियों के बीच विवाद।

पैरों पर पानी डालने के बाद हुआ युवक और कर्मचारियों के बीच विवाद।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली का रहने वाले 17 वर्षीय निशान जाम अपने साथी के साथ एनआईटी फरीदाबाद आए थे। वह रात में टूल मार्केट में अपना जनरेटर ठीक करवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें प्यास लगी।

जिससे वह नीलम-बाटा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर रुका। वहां पानी पीते समय निशान ने अपने पैरों पर भी पानी डाल लिया। इसी बात को लेकर पंप के एक कर्मचारी ने उसे उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया।

5-6 कर्मचारियों ने मिलकर पीटा

निशान ने बताया कि मामूली बहस के बाद स्थिति बिगड़ गई और देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर मौजूद 5-6 कर्मचारियों ने मिलकर निशान पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद उनके साथी गौरव और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह बचाया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें कर्मचारी युवक को लगातार थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं।

निशान के साथी गौरव ने बताया कि वे दिल्ली से एनआईटी काम के सिलसिले में आए थे और वापस लौटते वक्त यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि निशान नाबालिग है और कर्मचारियों ने बेवजह उसे मारपीट की। अगर कोई गलती भी थी तो कर्मचारियों को समझाना चाहिए था, न कि गाली-गलौज और हाथापाई करनी चाहिए थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में निशान ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो भी सबूत के तौर पर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *