फरीदाबाद में बच्ची हाई टेंशन तार की चपेट में आई:  दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर, छत पर खेल रही थी – Faridabad News
टिपण्णी

फरीदाबाद में बच्ची हाई टेंशन तार की चपेट में आई: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर, छत पर खेल रही थी – Faridabad News

Spread the love



आदर्श नगर हरी विहार में छत पर खेल रही 14 वर्षीय तारा।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर हरी विहार में बुधवार दोपहर को छत पर खेल रही 14 वर्षीय तारा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय जोर का धमाका हुआ। इस धमाके से मकान की छत में दरार आ गईं। बिजली का मीटर

.

स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को फोन किया। काफी देर तक एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिजन बच्ची को अपने वाहन से बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए तारा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

आदर्श नगर थाना एसएचओ हरिकिशन ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक परिजन बच्ची को अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में कई घरों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं। इससे उन्हें लगातार जान का खतरा बना रहता है। विशेषकर बरसात के मौसम में हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *