ऑटो-ट्रांसपोर्ट

फास्टैग का एनुअल पास 2 घंटे में एक्टिवेट होगा: 3075 रुपए में एक साल तक 200 टोल फ्री में क्रॉस कर सकेंगे, जानें कैसे अप्लाई करें

Spread the love


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर अपनी कार से सफर करते हैं, तो आपका हजारों रुपए का टोल टैक्स बच सकता है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का फास्टैग एनुअल पास ऐसे यूजर के लिए बहुत काम का ऑप्शन है।

इसमें ₹3075 का एक बार में पेमेंट करके आप सालभर में 200 बार तक टोल पार कर सकते हैं। जानिए यह पास कैसे काम करता है, किसे इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा और फोन से अप्लाई करने का तरीका क्या है।

देशभर के 1150 से ज्यादा टोल पर यह पास चलेगा

यह एनुअल पास देशभर के नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे पर बने 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर काम करता है।

फास्टैग का एनुअल पास कहां काम नहीं करेगा?

  • स्टेट हाईवे पर: राज्य सरकारों की सड़कों या स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर यह पास नहीं चलेगा।
  • शहर के अंदर की टोल सड़कों पर: नगर निगम या शहर के अंदर बने टोल टैक्स बूथों पर यह लागू नहीं होगा।
  • पैसा कैसे कटेगा: इन जगहों से गुजरने पर टोल का पैसा आपके नॉर्मल FASTag वॉलेट बैलेंस से ही कटेगा।

नया फास्टैग खरीदने का झंझट नहीं

इस पास का इस्तेमाल करने के लिए अपनी गाड़ी पर कोई नया फास्टैग लगाने की जरूरत नहीं है। यह पास आपकी कार में पहले से लगे फास्टैग से ही अपने आप कनेक्ट हो जाता है।

जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचेगी, वहां लगा स्कैनर आपके फास्टैग को पढ़कर तुरंत बैरियर खोल देगा। इस दौरान आपके खाते या वॉलेट से कोई पैसा नहीं कटेगा, बल्कि आपके कुल 200 ट्रिप्स में से 1 ट्रिप कम हो जाएगी।

टोल की गिनती कैसे होगी?

  • सामान्य टोल पर: इस सिस्टम में जितनी बार आप टोल पार करेंगे, उतनी ट्रिप्स कटेंगी। यानी एक ही टोल से होकर जाना और उसी दिन लौटकर वापस आना 2 ट्रिप्स माना जाएगा।
  • एक्सप्रेसवे पर: दिल्ली-मेरठ या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे रास्तों पर जहां चढ़ने और उतरने के हिसाब से टोल लगता है, वहां एक बार एंट्री करने और बाहर निकलने को मिलाकर 1 ट्रिप ही गिना जाएगा।

200 ट्रिप्स या 1 साल पूरा होने पर क्या होगा?

जैसे ही आपके 200 ट्रिप्स खत्म होंगे या पास लिए हुए 1 साल पूरा हो जाएगा (जो भी पहले हो), आपका एनुअल पास बंद हो जाएगा। इसके बाद आपके फास्टैग वॉलेट से पहले की तरह नॉर्मल पैसे कटना शुरू हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *