फ्लाइट में यात्री की मौत, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:  पटना से दिल्ली जा रहा था इंडिगो का विमान; अचानक बिगड़ी थी तबीयत – Lucknow News
टिपण्णी

फ्लाइट में यात्री की मौत, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग: पटना से दिल्ली जा रहा था इंडिगो का विमान; अचानक बिगड़ी थी तबीयत – Lucknow News

Spread the love


लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई। इस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेज दिया गया है। यात्री के साथ उनकी पत्नी और चचेरे दामाद भी थे।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 शनिवार सुबह 10 बजे के करीब लखनऊ से गुजर रही थी। इसी दरम्यान उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मृत यात्री की पहचान असम के नलबारी निवासी सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई।

अपनी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव कुमार के साथ यात्रा कर रहे थे। इस दौरान सतीश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। क्रू मेंबर्स ने सूचना मिलते ही पायलट को जानकारी दी। पायलट ने तुरंत नजदीकी लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

विमान को लखनऊ में उतारने की परमिशन ली

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की मंजूरी मिलने के बाद सुबह 10 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने जांच के बाद सतीश को मृत घोषित कर दिया। सरोजनी नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेज दिया है।

सतीश चंद्र बर्मन (63) पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव कुमार के साथ यात्रा कर रहे थे।

सतीश चंद्र बर्मन (63) पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव कुमार के साथ यात्रा कर रहे थे।

मेडिकल रिपोर्ट से मौत का कारण होगा स्पष्ट पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस टीम एयरपोर्ट बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से महिला यात्री की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 2163 में एक यात्री की मौत हो गई है।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 2163 में एक यात्री की मौत हो गई है।

19 मार्च को भी एक यात्री की मौत हुई थी बीते शुक्रवार को भी एक यात्री की फ्लाइट में मौत हो गई थी। घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 की है। दिल्ली से आने वाली वो फ्लाइट सुबह 8.10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्रियों ने बताया था, युवक ने पहले पानी पीया फिर अचानक सीट पर बैठे-बैठे अचेत होने लगा। लैंडिंग के बाद सारे यात्री उतर गए, लेकिन वह बैठा ही रहा। इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने फौरन मेडिकल टीम को बुलाया, लेकिन तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक यात्री की मौत हो गई। मृतक को बाहर निकालने के लिए स्ट्रैचर ले जाते कर्मचारी।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक यात्री की मौत हो गई। मृतक को बाहर निकालने के लिए स्ट्रैचर ले जाते कर्मचारी।

कई यात्रियों ने आसिफ के मुंह पर छिड़का था पानी मृतक यात्री पहचान दौला बिहार के गोपालगंज बिहार के रहने वाले आसिफ अंसारी निवासी के रूप में हुई थी। यात्रियों ने आरोप लगाया था कि क्रू मेंबर्स ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। एयरपोर्ट प्रशासन की मेडिकल टीम को आने में भी काफी वक्त लगा। कई यात्रियों ने आसिफ के मुंह पर पानी भी छिड़का, लेकिन होश नहीं आया। फ्लाइट के अंदर भी फर्स्ट ऐड किट और मेडिकल सपोर्ट नहीं मिल सका। इससे साथी यात्री काफी खफा थे।

यह खबर भी पढ़ें…

योगी पसंद या अखिलेश, पल्लवी बोलीं- काम करने वाला:दलित-पिछड़े, मुसलमान का शोषण हो रहा, सांगा-औरंगजेब की बातें छोड़िए

‘सपा सांसद द्वारा सदन में कही गई बात पर कई लोग सहमत होंगे और कई असहमत। हमारा मानना है कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। संविधान है..। ऐसे में सीमा में रहकर भी विरोध दर्ज किया जा सकता है। जिस तरह से रामजी लाल सुमन के घर पर हिंसा और तोड़फोड़ हुई , यह कतई सही नहीं।’ पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *