बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, 27 मई को केरल पहुंचेगा:  बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41° पार
टिपण्णी

बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, 27 मई को केरल पहुंचेगा: बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41° पार

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Rainfall | UP Kerala Mumbai Delhi Forecast Alert

पहलगाम/नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा।

मौसम विभाग ने बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात, असम समेत 9 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, झारखंड और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है और यहां उमस की संभावना है।

राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दोपहर बाद अलवर, भरतपुर, जयपुर समेत कई शहरों में बारिश हुई। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

मानसून ने मंगलवार को निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी थी। हर साल 22 मई के आसपास अंडमान में प्रवेश करने वाला मानसून इस साल नौ दिन पहले आया है।

मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात जैसी स्थिति बन रही है। इससे 16 से 22 मई के बीच कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 23 से 28 मई के बीच साइक्लोन ‘शक्ति’ का रूप ले सकता है।

अगर यह साइक्लोन बनता है, तो 24 से 26 मई के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों पर असर डाल सकता है।

राज्यों की मौसम की तस्वीरें..

जयपुर में मंगलवार शाम को बादल छा गए, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।

जयपुर में मंगलवार शाम को बादल छा गए, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।

मध्य प्रदेश के रायसेन में मंगलवार को दिनभर बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के रायसेन में मंगलवार को दिनभर बारिश हुई।

भोपाल में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

भोपाल में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

दिल्ली में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

दिल्ली में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

बेंगलुरु में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया।

बेंगलुरु में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया।

मुंबई में भी मंगलवार को तेज बारिश हुई।

मुंबई में भी मंगलवार को तेज बारिश हुई।

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट ?

  • 15 मई: छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 70 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी-बारिश हो सकती है। तेलंगाना और केरल में ओले गिरने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आंधी और बिजली गिरने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी।
  • 16 मई: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी और बारिश का असर बना रहेगा। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी आंधी-बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।
  • 17 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम खराब बना रहेगा। साथ ही ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में तेज बारिश का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल…..

राजस्थानः 11 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट; 15 मई से दो शहरों हीटवेव की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 14 मई को राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 मई से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के 3 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कई शहरों में मौसम बदला। दोपहर बाद अलवर, भरतपुर, जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में बादल छाए। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: भोपाल-रायसेन, मंदसौर-नीमच में तेज बारिश,इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में भी बूंदा-बांदी

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून तक हो सकती है। इससे पहले भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को भोपाल-रायसेन, मंदसौर-नीमच में तेज बारिश,इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में भी बूंदा-बांदी हुई। जबलपुर-ग्वालियर में गर्मी रही। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेशः 14 जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट; 10 जिलों में पारा 40 के पार

UP में बारिश और ओले के बाद अब गर्मी फिर सताएगी। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो यूपी में बांदा 43.4°C अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम पारा बाराबंकी में 24°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ः धमतरी-गरियाबंद समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर-दुर्ग में 60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच फिर से मौसम का मिजाज बदला है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में आज बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने धमतरी-गरियाबंद समेत 9 जिलों में ऑरेंज और रायपुर-दुर्ग समेत 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 4 दिन यानी आज (14 मई) से 17 मई तक कई इलाकों में अंधड़ और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः बक्सर-भोजपुर समेत 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; बिहार के 32 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 32 जिलों में आज मौसम बदल सकता है। विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट (वॉच) जारी किया है। संभावना है कि इन जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणाः आज साफ रहेगा मौसम; 3 दिन तक बारिश के आसार नहीं, प्रदेश का तापमान 6.1 डिग्री बढ़ा

हरियाणा में अगले तीन दिनों (14 से 16 मई) तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 17 मई को फिर से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पूरी खबर पढ़ें...

हिमाचलः पांच दिन सताएगी गर्मी:तापमान में आएगा उछाल, 8 शहरों में पारा 35 डिग्री पार

हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इससे मई महीने में पहली बार पहाड़ों पर गर्मी का एहसास हुआ है। तापमान में अचानक बढ़ौतरी के बाद प्रदेश के 8 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *