बंगाल के बिष्णुपुर में पीएम मोदी की रैली:  कल तमिलनाडु में कहा था- DMK के काले कारनामे जनता के सामने आए, NDA सत्ता में आएगी
टिपण्णी

बंगाल के बिष्णुपुर में पीएम मोदी की रैली: कल तमिलनाडु में कहा था- DMK के काले कारनामे जनता के सामने आए, NDA सत्ता में आएगी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| Mamata Modi BJP TMC DMK AIMIM

कोलकाता/चेन्नई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोयंबटूर की जनसभा में कहा कि DMK के काले कारनामे जनता जान चुकी है। काले कपड़े पहनकर अपने गलत इरादों को नहीं छिपाया जा सकता। तमिलनाडु की जनता संदेश दे रही है कि NDA सत्ता में आएगी और DMK बाहर जाएगी।

उन्होंने कहा कि DMK की पॉलिसी है ‘परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए।’ CM, डिप्टी CM, दिल्ली के जाने-माने MP, फिल्म, मीडिया हाउस, और भी बहुत कुछ एक ही परिवार के कंट्रोल में हैं।

चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स…

  1. कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल को शनिवार को पोस्टल वोटिंग के दौरान वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।
  2. चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग स्टेशन के पास 100 मीटर के घेरे को मार्क किया जा रहा है। सिर्फ वोटर्स को ही अंदर जाने की परमिश होगी।
  3. असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कलिम्पोंग में कहा कि ममता बनर्जी ने वोटों के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी है।
  4. बंगाल के उलुबेरिया में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का पतन कल से शुरू हो गया है।
  5. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रोड शो किया।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- ये मां शारदा की धरती है, टीएमसी ने बंगाल की बेटियों धोखा किया

पीए मोदी ने रैली के दौरान कहा कि BJP की पहचान महिला सशक्तिकरण से है। देश के हर राज्य की माताएं बहनें ये बात जानती हैं। लेकिन आपने देखा है कि संसद में क्या हुआ है। टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है।, बंगाल की बहनें चाहती थीं कि उनको 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। मोदी ने यह सुनिश्चित किया। बहनें चाहती थीं कि ये 2029 से ही लागू हो। मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया। लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में विधायक सांसद बनें। क्योंकि ये बेटियां इनके जंगलराज को चुनौती दे रही हैं। इसलिए टीएमसी ने कांग्रेस के साथ साजिश रची और कानून नहीं बनने दिया। ये वही टीएमसी है जो घुसपैठियो को लाभ देने हर कानून तोड़ देती है। ये वही टीएमसी है जो संविधान की भावनाओं का गला घोंटने में लगी है। मैं माता-बहनों से पूछता हूं कि इसकी सजा टीएमसी को मिलनी चाहिए या नहीं।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिष्णुपुर पहुंचे पीएम मोदी, आज राज्य में 4 रैलियां

पीएम मोदी बंगाल के बिष्णुपुर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज उनकी 4 रैलियां हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *