बच्ची का कत्ल: दरिंदे को नहीं आया रहम, रस्सी से कस दिया गला…फिर किया भयानक काम; मोबाइल ने दिलाई सजा
होम

बच्ची का कत्ल: दरिंदे को नहीं आया रहम, रस्सी से कस दिया गला…फिर किया भयानक काम; मोबाइल ने दिलाई सजा

Spread the love


राहुल दक्ष, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह

Updated Tue, 14 Oct 2025 12:52 PM IST

फिरोजाबाद में 10 साल की मासूम की हत्या के मामले में आरोपी ध्यानपाल उर्फ पप्पू को सोमवार को एडीजे विशेष पॉक्सो एक्ट मुमताज अली की कोर्ट से दोषी करार दिया। उसे आजीवन कारावास और 62 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।


Dhyanpal’s Confession and Recovered Mobile Seal Conviction in Firozabad Child Murder Case

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


फिरोजाबाद में हुए इस जघन्य मामले में पुलिस की अच्छी विवेचना और साक्ष्यों ने कोर्ट में केस को मजबूत किया। ध्यानपाल ने अपने पकड़ने के बाद उसने बच्ची का मोबाइल फोन छिपाने की जगह बताई। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर ही वह मोबाइल घूरे के ढेर से बरामद किया। ध्यानपाल ने यह भी माना कि फोन पर कॉल आ रहे थे, जिससे घबराकर उसने उसे तोड़कर छिपा दिया था। इस बरामदगी ने ध्यानपाल के अपराध को अकाट्य रूप से सिद्ध किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की थी कि बच्ची की मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी। इसके अलावा विवेचना के दौरान ध्यानपाल ने पुलिस से स्वीकार किया था कि वह पीड़िता को गलत काम करने के इरादे से खेत में ले गया था। उसके विरोध करने और शोर मचाने पर डरकर उसने गला दबा दिया और रस्सी कसकर गांठ लगा दी, ताकि वह जिंदा न बच सके।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *