बजट में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का ऐलान, 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा
किसान

बजट में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का ऐलान, 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

Spread the love


Budget 2025 New Scheme: वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण बजट 2025 की शुरुआत किसानों के लिए नई स्कीम ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के साथ किया। इस स्कीम से 1.7 करोड़ किसानों को मदद की संभावना है। इसके अलावा उन्होंने किसान क्रेडिट क्रेडिट लिमिट को 3 लाख से 5 लाख करने का ऐलान किया। इसके अलावा बिहार मखाना बोर्ड के गठन का भी ऐलान किया गया।

बिहार के किसानों को सौगात

वित्त मंत्री ने कहा, ” हम बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना करेंगे, जो पूर्वी भारत में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा।” प्रदेश में मखाना के उत्पादन, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंगमें सुधार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इन गतिविधियों में लगे लोगों को एफपीओ में संगठित किया जाएगा। बोर्ड मखाना किसानों को हैंड-होल्डिंग और ट्रेनिंग देगा और यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेगा कि उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

असम में लगेगा यूरिया प्लांट

सरकार स्पेशल इकनॉमिक जोन और समुद्री क्षेत्रों में मछली पालन की पैदावार को बनाए रखने वाला एक ढांचा लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को लोन देने के लिए सहायता देगी। साथ में उन्होंने असम के नामरूप में 12.7 टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने का भी ऐलान किया।

पहले फेज में 100 विकासशील कृषि जिले होंगे शामिल

पीएम धन धान्य कृषि योजना कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर करेगी। यह कृषि उत्पादकता को बढ़ाएगा और पंचायत स्तर पर भंडारण में वृद्धि करेगा। खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता कै लिए राष्ट्रीय तेल मिशन को चला रही है। 10 साल पहले हमने ठोस प्रयास किए थे और दलहन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की थी। तब से इनकम में वृद्धि और बेहतर आर्थिक क्षमता की वृद्धि हुई है।

छोटे किसानों पर फोकस

वित्त मंत्री ने कहा मेक इन इंडिया, इम्पलॉयमेंट और इनोवेशन, एनर्जी सप्लाई, स्पोर्ट्स का डेवलपमेंट का विकास हमारी विकास यात्रा में शामिल हैं और इसका ईंधन रीफॉर्म्स हैं। ग्रामीण संपन्नता और अनुकूलन निर्माण राज्यों की भागीदारी से शुरू किया जाएगा। युवा किसानों, ग्रामीण महिलाओं, किसानों खासतौर पर छोटे किसानों पर ध्यान केंद्रित करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *