बदायूं में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे चार दोस्तों में से तीन की सड़क हादसे में जान चली गई। हादसे की मुख्य वजह हाईवे का ब्रेकर और कार की तेज रफ्तार बनी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी लेखपाल हर्षित सक्सेना (25) का जन्मदिन होने के कारण चारों दोस्त सोमवार शाम घर से निकले थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि कार अंकित कर्णधार चला रहे थे। ड्राइविंग सीट के बगल में हर्षित सक्सेना बैठे थे। पीछे की सीट पर हर्षित गुप्ता व रूबल बैठे थे। चारों दोस्तों ने वजीरगंज क्षेत्र के एक होटल पर खाना खाया था। फिर वह बरेली-मथुरा हाईवे के बाइपास होते हुए उझानी रोड मेडिकल कॉलेज तिराहे की तरफ जा रहे थे।
अंकित ने एआरटीओ चौराहे को पार किया। इस दौरान रफ्तार इतनी तेज थी कि हाईवे पर बने आधे फीट के ब्रेकर पर कार हवा में उछली कि चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार के कारण कार उछलकर 10 फीट की ऊंचाई से यूनिपोल से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। चारों दोस्त क्षतिग्रस्त कार के अंदर फंस गए।
3 of 6
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को रात 1:40 पर सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी दोस्त खून से लथपथ थे। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा से भी अधिक रहेगी। इससे ब्रेकर पर कार आते ही भीषण हादसा हो गया।
4 of 6
हर्षित सक्सेना, रुबल पटेल और हर्षित गुप्ता के फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एयरबैग खुलने से बची जान
अंकित सील बेल्ट पहनकर कार चला रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ तो ड्राइवर साइड का एयरबैग खुल गया। इससे अंकित के सिर किसी से टकराने से बच गया। वहीं, हर्षित सक्सेना ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से उनकी साइड का एयरबैग नहीं खुला।
5 of 6
हर्षित सक्सेना उर्फ राजा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षाबंधन पर आए थे लेखपाल
मोहल्ला कल्याण नगर निवासी हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23) गुन्नौर में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर घर लौटे थे। इस बीच उनका जन्मदिन भी था। इसलिए रुक गए। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनकी मौत से भाई आयुष व मां मधुर का रो-रोकर बुरा हाल है।
Spread the love उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से वैश्य समाज पर की गई टिप्पणी से समाज के व्यापारी आहत हैं। उन्होंने एक सुर में ऊर्जा मंत्री के बयान की निंदा की। सीएम योगी से मंत्री की बर्खास्तगी की भी मांग की। कहा कि ऐसी बयानबाजी पीएम मोदी के सबका […]
Spread the love देश के बड़े शहरों के साथ-साथ अब छोटे शहरों में भी बेनामी संपत्तियों का खुलासा होने लगा है। आयकर विभाग के बेनामी प्रकोष्ठ ने पिछले छह महीनों में 30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इनमें 16 करोड़ रुपये की एक संपत्ति इटावा के जसवंतनगर में जब्त की गई है। […]
Spread the love फरवरी खत्म होने से पहले ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर की तेज धूप ने लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को आगरा में सबसे अधिक […]