आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने संसद में बरेली के निजी अस्पतालों को लूट का अड्डा बताया तो उनके खिलाफ आईएमए ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को आईएमए भवन में प्रेसवार्ता के दौरान डाक्टरों ने संसद की कार्यवाही से सपा सांसद का बयान हटाने की मांग की है।
Trending Videos
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने कहा कि बरेली के किसी भी सांसद, विधायक ने अब तक ऐसी टिप्पणी नहीं की है। आंवला के सांसद ने संसद में बरेली के चिकित्सा जगत को बदनाम करने की कोशिश की है। तथ्यों से परे इस वक्तव्य से निजी चिकित्सकों समेत शहर की चिकित्सा सेवाओं की छवि धूमिल हुई है। कोई निजी अस्पताल, चिकित्सक अनैतिक गतिविधि में लिप्त है तो सांसद उसके खिलाफ सटीक प्रमाण दें। इसलिए संसद की कार्यवाही से लूट शब्द और बरेली का नाम हटाया जाना चाहिए।
चिकित्सकों ने कहा कि बरेली उत्तर भारत का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। ऐसी आधारहीन और अपमानजनक टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. शिवम कामथान, डॉ. रतनपाल सिंह व अन्य आईएमए पदाधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love क्षेत्रवार जिला कमेटियों के गठन को लेकर बैठकों के बीच भाजपा ने अब प्रदेश कमेटी के गठन और निगम, आयोग और बोर्डों में पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोनयन की कवायद शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई, जिसमें […]
Spread the love Anup Jalota interview:लखनऊ में एक कार्यक्रम में भजन पेश करने आए पद्मश्री अनूप जलोटा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने भजन की दुनिया में हो रहे प्रयोगों पर खुलकर बात की। Source link