जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार: कुछ लोग को मिल सकते हैं सफलता के साथ धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ लोगों के बढ़ सकते हैं खर्चे

Spread the love




अंक ज्योतिष के अनुसार शनिवार, 10 अक्टूबर को कुछ लोग सफलता, धन लाभ और तरक्की के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों को खर्चों, पारिवारिक मतभेदों और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए शनिवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है) भाग्य और पिता का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े काम के पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और अनचाहे कार्यों से छुटकारा मिल सकता है। न्यायालयीन विवादों में पक्ष मजबूत होगा और बाधाओं को पार करने में सफलता मिलेगी। यात्रा से बड़े लाभ का योग है। दोपहर और शाम का समय भी अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रोफेशन- प्रमोशन के अवसर मिलेंगे और नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश लाभदायक रहेगा और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। लव लाइफ- प्रेमी साथी से सहयोग प्राप्त होगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक – 3, 5, 7, शुभ रंग – सफेद क्या करें- मां दुर्गा के दर्शन करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है) सुबह तनाव रहेगा और खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान से विवाद होने की आशंका है। वाहन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दोपहर से परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। प्रभाव में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण कार्य होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। संतान की उपलब्धि से प्रसन्नता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। दिन के उत्तरार्ध में मन प्रसन्न रहेगा। प्रोफेशन – बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और कारोबारियों के लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में संपर्क बढ़ेंगे और अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी बातचीत से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रेम संबंध में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें और रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। शुभ अंक – 2, 3, 8, शुभ रंग – लाल क्या करें – हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 को हुआ है) पिछले दिनों में जो नुकसान हुआ है। मन प्रसन्न रहेगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। दोपहर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आय में गिरावट और नए विवादों की स्थिति बन सकती है। अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। शाम से परिस्थितियां फिर अनुकूल हो जाएंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। समय मनोरंजन और भ्रमण के लिए अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा और मनपसंद गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। प्रोफेशन – कारोबार में उन्नति होगी और नौकरी में अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में तरक्की के अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ – प्रेमी के साथ चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। रिश्तों में समझ और विश्वास बढ़ेगा। अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन व्यवस्थित रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। साथ में समय बिताने से आपसी निकटता बढ़ेगी। शुभ अंक – 3, 7, 9, शुभ रंग – गुलाबी क्या करें – गणेश जी को पुष्प और नारियल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है) सुबह के समय संघर्ष के बाद कार्य पूरे होंगे, लेकिन सफलता के करीब पहुंचकर असफलता मिलने की आशंका है। विरोधी सक्रिय होने का प्रयास करेंगे। दोपहर में तनाव रह सकता है और परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। आय में कमी के कारण परेशानी हो सकती है। शाम का समय अनुकूल रहेगा। सहयोग करने वाले लोग मिलेंगे और प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा और कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। प्रोफेशन – व्यापार में उधार लेन-देन से बचें। ग्राहकों के साथ विवाद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है और अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। शाम को सहयोग मिलने से लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। लव लाइफ – जीवनसाथी का सहयोग और सुख प्राप्त होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें। नए मित्र बन सकते हैं और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की बातों को महत्व देने के बजाय अपने साथी पर भरोसा रखें। आपसी संवाद से रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी। शुभ अंक – 1, 3, 8, शुभ रंग – नीला क्या करें – भगवान कार्तिकेय का पूजन करें और चावल का दान दें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 को हुआ है) दिन की शुरुआत जोरदार रहेगी। काम समय पर होंगे और कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। आय बेहतर रहेगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। दोपहर में कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, जिनसे निपटना चुनौतीपूर्ण रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं और आय में बाधा आ सकती है। शाम से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आय अच्छी रहेगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। यात्रा से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। प्रोफेशन – व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने से भविष्य में लाभ बढ़ सकता है। लव लाइफ – प्रेमी का व्यवहार तनाव देने वाला हो सकता है, छोटी-मोटी गलतफहमियां भी हो सकती हैं। बातचीत में संयम रखें और एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाने और भावनाएं साझा करने से संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक – 2, 3, 9, शुभ रंग – आसमानी क्या करें – सफेद चंदन का दान करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है) सुबह लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नए संपर्क बनेंगे और कार्यों की अधिकता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, हालांकि कुछ हो सकती है। शत्रुओं को लेकर चिंता बनी रहेगी। दोपहर में स्थिति मजबूत होगी। आय प्राप्त होने के साथ अटका हुआ धन भी मिल सकता है। शाम को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में कमी और अनावश्यक विवादों की आशंका है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रोफेशन – व्यापार में कई कार्य बाधित हो सकते हैं। नौकरी में अनुशासन बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता दें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर परेशानियों को कम किया जा सकता है। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में निराशा हो सकती है या अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। साथी पर अनावश्यक दबाव डालने से बचें। आपसी बातचीत और भावनाओं को समझने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। शुभ अंक – 3, 6, 8, शुभ रंग – कत्थई क्या करें – मंदिर में फलों का दान करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है) कार्यों में सफलता मिलेगी। आय अच्छी रहेगी और प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और नए कार्य मिलने के योग हैं। यात्राएं सुखद रहेंगी। विरोधियों को शांत करने में सफल होंगे। शाम को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। संतान का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी और न्यायालयीन मामलों में सफलता मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के योग हैं। प्रोफेशन – नौकरी में आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता और मेहनत की सराहना होगी। नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। कारोबारियों को विस्तार के अवसर मिल सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ – प्रेम संबंध में मर्यादाओं का ध्यान रखें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तों में विश्वास बनाए रखने से निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर मिलकर काम करने से संबंध और मजबूत होंगे। शुभ अंक – 3, 4, 9, शुभ रंग – मेहरून क्या करें – यथाशक्ति अन्न का दान करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 को हुआ है) सुबह असमंजस की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्च और तनाव बढ़ सकते हैं। गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट हो सकता है। कार्यों में बाधाएं आएंगी और वाहन संबंधी परेशानी हो सकती है। दोपहर से परिस्थितियां फिर व्यवस्थित होने लगेंगी। मित्रों का साथ मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। शाम का समय भी अच्छा रहेगा। सहयोग प्राप्त होगा और योजनाएं सफल होंगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रोफेशन – व्यापारियों और उद्योग संचालकों को लाभ होगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। नई योजनाओं को लागू करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। लव लाइफ – प्रेम संबंध में चल रही कड़वाहट खत्म हो सकती है और आपसी समझ बढ़ेगी। पुराने मतभेद दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करें। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। एक-दूसरे की जरूरतों और भावनाओं को समझने से रिश्तों में स्थिरता आएगी। शुभ अंक – 3, 5, 7, शुभ रंग – केसरी क्या करें – पीले या नारंगी रंग का रुमाल दान करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है) सफलता का दौर रहेगा और धन की उपलब्धता सुगम होगी। महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं। अपने क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने में सफल होंगे। राजनीतिज्ञों को बड़ा पद मिल सकता है। दोपहर में सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन की हानि और सहयोग की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है और विवाद होने की आशंका भी है। शाम का समय अनुकूल रहेगा। नए मित्र बनेंगे और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। प्रोफेशन – व्यापार में विदेश से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी और अन्य स्रोतों से आय के नए साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबारियों को नए बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने से लाभ की स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ – प्रेम संबंध में अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन खिन्न हो सकता है। साथी पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी संवाद से रिश्तों में संतुलन और मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक – 1, 3, 6, शुभ रंग – हरा क्या करें – गाय को हरा चारा खिलाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *