बांसवाड़ा-झालावाड़ छोड़ पूरे राजस्थान से मानसून लौटा:  3 दिन में मध्य प्रदेश से विदाई संभव; बिहार में गंडक-गंगा के कटाव में घर बहे
टिपण्णी

बांसवाड़ा-झालावाड़ छोड़ पूरे राजस्थान से मानसून लौटा: 3 दिन में मध्य प्रदेश से विदाई संभव; बिहार में गंडक-गंगा के कटाव में घर बहे

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Maharashtra Flood | Rajasthan Punjab Kashmir UP Kolkata Rain Alert

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूरे राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। अगले 2 दिन में बारिश का दौर थम सकता है। हालांकि, झालावाड़ और बांसवाड़ा के आंशिक हिस्सों से मानसून की विड्रॉल लाइन गुजर रही है। इसलिए यहां बारिश जारी है।

मध्य प्रदेश के नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से सबसे पहले मानसून लौट गया। अगले 3 दिन में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों से भी मानसून बारिश का दौर थम सकता है।

इधर, बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एक्टिव है। इसके असर से बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। बेतिया के सिसवा गांव में गंडक नदी और वैशाली में गंगा का कटाव जारी है।

कोलकाता में भी 23 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद हालात सुधर रहे हैं। IMD के अनुसार 28 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। 27 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

पटुली, संतोषपुर, बल्लीगंज, साल्ट लेक कई इलाकों में अब भी पानी भरा है। कोलकाता में दुर्गा पूजा से पहले बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को MP-छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज और MP-झारखंड समेत 13 राज्यों में यलो अलर्ट है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 2 तस्वीरें…

बिहार के वैशाली में बुधवार को गंगा के कटाव में घर बह गया।

बिहार के वैशाली में बुधवार को गंगा के कटाव में घर बह गया।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में बुधवार को नाले को पार कर रही कार बह गई। हालांकि कार सवार तीन लोगों ने तैरकर जान बचा ली।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में बुधवार को नाले को पार कर रही कार बह गई। हालांकि कार सवार तीन लोगों ने तैरकर जान बचा ली।

राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

देशभर में मौसम का अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:43 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: अगले 2 दिन तक कोई अलर्ट नहीं; 27 सितंबर फिर बारिश

बांसवाड़ा, झालावाड़ के आंशिक हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। राज्य में बारिश का दौर थमेगा। 27 सितंबर से एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी से आएगा, जिससे बारिश का दौर शुरू होगा। भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर से भी मानसून लौट गया। झालावाड़ और बांसवाड़ा के आंशिक हिस्सों से मानसून की विड्रॉल लाइन गुजर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

05:38 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश: 3 दिन में कई जिलों से मानसून की विदाई, 4 जिलों से लौट चुका

राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के साथ मध्यप्रदेश से भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 4 जिले- नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से सबसे पहले मानसून विदा हुआ है। अगले 2 से 3 दिन में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में और विदाई हो सकती है। हालांकि, इस बीच प्रदेश में हल्की बारिश का दौर भी जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

05:32 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी,16 जिलों में अलर्ट

पिछले 2 दिन में पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हुई। रायपुर में करीब 45 मिमी पानी बरसा, जबकि सबसे ज्यादा 106.3 मिमी बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हुई। यहां उफनते नाले को पार करने की कोशिश में कार बह गई, लेकिन तीनों सवार तैरकर जान बचाने में सफल रहे। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पास बने लो प्रेशर एरिया के कारण यह बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

05:21 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 19 जिले में अलर्ट, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

मानसून बिहार में सक्रिय है। इससे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी 19 जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एक्टिव है। इसका असर बिहार पर पड़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

05:19 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, हल्की बारिश के आसार

आने वाले दिनों में मौसम बदलने की उम्मीद है। 28 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। यह बदलाव मुख्य रूप से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो प्रेशर एरिया के कारण हो रहा है। इस वजह से हवा का रुख बदल गया है। नमी में बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

05:14 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 7 जिलों में तापमान 35 डिग्री पार, पलवल-नूंह में 36.7º

हरियाणा के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश के 7 जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो चुका है। इनमें पलवल और नूंह में सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया है। जिससे दिन ज्यादा गर्म और रातें ठंडी होने लगी हैं।मानसून की वापसी के कारण अब हरियाणा में आर्द्रता कम होगी और मौसम शुष्क बनेगा। पढ़ें पूरी खबर…

05:11 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: तापमान 2º बढ़ा; लुधियाना सबसे गर्म, बारिश के आसार नहीं

पंजाब में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब में रातें गर्म हो रही हैं, जबकि दिन में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। धान की कटाई के शुरू होते ही पराली जलाने के मामले सामने आने लगे हैं। इससे भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

03:13 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: तापमान बढ़ा, 2-3 दिन में पूरी तरह लौटेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून लौट चुका है। अब केवल किन्नौर, कुल्लू और शिमला के कुछ भागों में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में मानसून पूरे प्रदेश से विदा हो सकता है। अगले 5 दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहने से तापमान बढ़ जाएगा। फिलहाल प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। आमतौर पर ठंडा रहने वाला केलांग का तापमान सबसे ज्यादा 5.9 डिग्री बढ़कर 23.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…

02:35 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

02:28 AM25 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *