खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आसपास के इलाकों में जिंदगी बाढ़ के बीच फंसती जा रही है। मर्दनपुरवा, मायापुरम, गुजैनी, ग्राम पिपौरी और मेहरबान सिंह का पुरवा समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कहीं घरों में पानी घुस चुका है तो कहीं रास्ते डूबने से लोगों का संपर्क टूटने लगा है।
जिन चौखटों पर रोज परिवार की खुशियां बसती थीं आज वही पानी में डूबी हैं। पानी बढ़ने के साथ परिवार जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे हैं। कोई रिश्तेदारों के यहां पहुंच रहा है तो कोई ऊंचे स्थान पर आसरा ले रहा है। कुछ परिवार हाईवे किनारे पन्नी डालकर रात गुजारने को मजबूर हैं।
2 of 5
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
– फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी चिंता बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की है। बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंच गया है, जिससे फसलें डूबने लगी हैं। संपर्क मार्ग जलमग्न होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भोजन, पीने के पानी और दवाओं को लेकर भी लोग चिंतित हैं।
3 of 5
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
– फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी पंकज कहते हैं कि पांडु का पानी सिर्फ घर नहीं डुबो रहा, बल्कि लोगों की वर्षों की मेहनत और उनकी उम्मीदें भी बहा ले जा रहा है।
4 of 5
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
– फोटो : अमर उजाला
करीब 60 परिवार बाढ़ में फंसे
ग्राम पिपौरी में पांडु नदी का पानी भरने से करीब 60 परिवार बाढ़ के बीच फंस गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने देर रात तक 55 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया।
5 of 5
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
– फोटो : अमर उजाला
सभी को पास एक गेस्ट हाउस में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में पहुंचाया गया है। शेष परिवारों को निकालने में टीम जुटी रही।
ग्राम पिपौरी में फंसे करीब 60 परिवार में 55 को और गोपालपुरम व जरौली फेज-2 में फंसे करीब 30 परिवारों को एनडीआरएफ ने देर रात तक सुरक्षित निकाल लिया है। इनको पास के एक गेस्ट हाउस में आश्रय दिया गया है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। नदी के पानी से प्रभावित सभी स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। – विनय द्विवेदी, तहसीलदार सदर
Spread the love परिवार के साथ ईद मिलने ससुराल जा रहे चालक की कार इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर खुर्द के पास आगे जा रहे बिजली के पोल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि आगे का शीशा तोड़कर घुसे बिजली के पोल पीछे पार हो गए। कार सवार मासूम बच्ची की मौत […]
Spread the love {“_id”:”679c2c4baaa6cadd4a0aaf2e”,”slug”:”up-52-percent-employees-did-not-give-details-of-assets-preparations-to-stop-january-salary-today-is-the-las-2025-01-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: 52 फीसदी कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, जनवरी का वेतन रोकने की तैयारी, आज है अंतिम तिथि”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यूपी के कर्मचारियों के वेतन पर ग्रहण। – फोटो : अमर उजाला। विस्तार राज्य सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद राज्यकर्मी संपत्तियों का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के माैसम में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को अचानक एक नए कमजोर विक्षोभ के विकसित होने से बादलों की सक्रियता बढ़ी और मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके असर से ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। […]