बासी रोटी की बर्फी- Basi Roti ki Barfi Recipe in Hindi | Jansatta
ब्रेकिंग न्यूज़

बासी रोटी की बर्फी- Basi Roti ki Barfi Recipe in Hindi | Jansatta

Spread the love


घर में बची हुई रोटियों को लोग अक्सर फेंक देते हैं या फिर जानवरों को खिला देते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि बची हुई रोटियों से आप एक स्वादिष्ट और टेस्टी बर्फी भी बना सकते हैं? जी हां, रोटी से आप अपने घर पर ही आसानी से बर्फी तैयार कर सकते हैं। इसकी बर्फी इतनी लाजवाब बनती है कि एक बार चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी रेसिपी बताने वाले हैं।

बची हुई रोटी से बर्फी बनाने की सामग्री

3-4 बची हुई सूखी रोटियां
1 कप दूध
3 चम्मच घी
आधा कप चीनी या गुड़
2 चम्मच सूखा नारियल (वैकल्पिक)
4-5 काजू, बादाम
1/2 चम्मच इलायची पाउडर

रोटी से बर्फी कैसे बनाएं?

रोटी से बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले बची हुई रोटी को तोड़ लें और मिक्सी में पीसकर बारीक चूरा बना लें। अब एक पैन में घी डालें और इसमें रोटी के चूरे को भून लें। अब धीमी आंच पर इसे सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें दूध डालें और चलाते रहें, जिससे इसमें कोई गांठ न बन पाए। कुछ समय के बाद आप इसमें चीनी या फिर गुड़ को मिलाएं।

इस तरह बनाएं बर्फी

कुछ समय के बाद यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। अब आप इसमें कटे हुए ड्रायफ्रूट्स, नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। कुछ समय के बाद यह मिश्रण पैन को छोड़ने लगेगा। अब गैस को बंद कर दें। एक थाली में हल्का घी लगाएं और इसको उसी पर फैला दें। कुछ समय के बाद जब यह ठंडा हो जाए, तो आप इसको अपने मनचाहे आकार में काट लें। इस तरह आप अपने घर पर रोटी की बर्फी को आसानी से तैयार कर सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *