{“_id”:”6857a80ac0207928210b27cc”,”slug”:”murderer-of-my-son-has-not-been-found-for-five-years-2025-06-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बेटे के कातिलों का पता चला साहब: पांच साल से हर माह थाने जाकर पूछ रहा गोपाल, जवाब मिलता है… प्रयास जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पिता कहता है कि जब भी बेटे की याद आती है वह कभी सुबह तो कभी शाम को थाने पहुंचकर जानने का प्रयास करता है कि कहीं कोई अपडेट तो नहीं। पिता का कहना है कि उसकी अब कोई इच्छा नहीं, बस बेटे के हत्यारोपियों का नाम मिल जाए।
पुलिस से हाथ जोड़कर गुहार लगाते गोपाल शर्मा – फोटो : संवाद
विस्तार
बेशक पुलिस डोरी नगर के 11 वर्षीय बालक अतुल उर्फ लड्डू की हत्या के मुकदमे को बंद कर अंतिम रिपोर्ट लगा चुकी है। मगर उसके गरीब मजदूर पिता गोपाल को आज भी आस है कि एक न एक दिन बेटे के हत्यारों का सुराग लगेगा। बस वह इसी आस में हर महीने थाने जाता है और पुलिस वालों से एक ही सवाल पूछता है…साहब कुछ पता चला मेरे बेटे के कातिलों का। पुलिस वाले भी हर बार एक ही जवाब दे देते हैं, जांच की जा रही है।
Trending Videos
गांधीपार्क के डोरी नगर निवासी गोपाल पेशे से मजदूर है। उसके परिवार में पत्नी मंजू के अलावा तीन बेटियों के बीच इकलौता बेटा अतुल उर्फ लड्डू (11) था। मगर आज से पांच बरस पहले गरीबी में हंसी खुशी कट रहे जीवन को अचानक ग्रहण लगा। 10 सितंबर 2020 की शाम दरवाजे पर खेल रहा बेटा अचानक गायब हो गया। 12 सितंबर को उसका शव क्वार्सी बाईपास पर इंजीनियर कालोनी के सहारे एक खाली प्लाट में मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किया जाना उजागर हुआ था। मगर पुलिस इस हत्या में आज तक कोई साक्ष्य या गवाह नहीं तलाश सकी। सीसीटीवी ने भी कोई मदद नहीं की। इसी के चलते पुलिस ने मुकदमे में एफआर लगा दी। पुलिस भले ही केस को बंद कर चुकी है लेकिन गोपाल को आज भी उम्मीद है कि पुलिस खुलासा करेगी। पुलिस वाले उसके बेटे के कातिलों को तलाश करने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं।
इस मामले में अंतिम रिपोर्ट दायर करने के बाद थाना प्रभारी को नए सिरे से समीक्षा के लिए कहा गया है। अगर कोई अपडेट मिलेगा तो जरूर उस दिशा में काम किया जाएगा।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
Spread the love आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने राइनोप्लास्टी कर टेढ़ी नाक को सीधा कर खूबसूरत बना दिया। मरीज की आवाज भी सामान्य हो गई है। ऑपरेशन चार घंटे तक चला। मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया है। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन किया गया। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने […]
Spread the love Prayagraj Flood Live News : गंगा और यमुना का जलस्तर एक सप्ताह से दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यही स्थिति रही तो अगले कुछ दिनों में ही 1978 का रिकार्ड टूट जाएगा। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गंगा नदी फाफामऊ में 88.390 मीटर तो यमुना नदी के नैनी में 87.990 मीटर […]
Spread the love {“_id”:”6a6241df65379ca20002d0eb”,”slug”:”kannauj-class-11-student-dies-after-being-electrocuted-by-high-tension-line-during-rooftop-construction-work-2026-07-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kannauj: छत पर निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से उतरा करंट, 11वीं की छात्रा की मौत, बचाने दौड़े भाई-चाचा झुलसे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 23 Jul 2026 10:02 PM IST घटना शिवसिंहपुर गांव की है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने छात्रा […]