भगवान राम के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम, रामनवमी पर करें नामकरण; मर्यादा पुरुषोत्तम जैसे आएंगे गुण
ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान राम के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम, रामनवमी पर करें नामकरण; मर्यादा पुरुषोत्तम जैसे आएंगे गुण

Spread the love



भगवान राम के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम, रामनवमी पर करें नामकरण; मर्यादा पुरुषोत्तम जैसे आएंगे गुण

 पूरे देश में आज रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। आज ही के दिन यानी चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राजा दशरथ के घर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीराम माता कौशल्या के पुत्र और अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। ऐसे में कई लोग अपने बेटे का नाम भगवान राम के नाम पर ही रखते हैं।

वैसे भी हिंदू धर्म में मान्यता है कि अगर आप अपने बेटे का नाम किसी व्यक्ति या भगवान के नाम पर रखते है तो उसका गुण भी उसी की तरह हो जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चे का नाम भी भगवान श्रीराम के नाम पर रख सकते हैं। हम आपके लिए भगवान श्रीराम के कुछ नाम को लेकर आए हैं।

राम

आप अपने बेटे का नाम भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर राम रख सकते हैं। ‘राम’ शब्द स्वयं में एक बहुत शक्तिशाली नाम है, जो अच्छे संस्कार, नैतिकता और ऊंचे आदर्शों का प्रतीक है।

रघुनंदन

भगवान राम को रघुनंदन भी कहा जाता है। इस नाम का मतलब  रघु वंश का गौरव होता है। आप इस नाम पर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं। यह बहुत ही शुभ और धार्मिक अर्थ वाला नाम है।

रामभद्र

रामभद्र नाम दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। पहला राम, जो मर्यादा पुरुषोत्तम  हैं। और दूसरा भद्र, जिसका अर्थ शुभ, कल्याणकारी, सौम्य, पवित्र होता है। यह नाम भगवान राम के शुभ, शांत, और पावन स्वरूप को दर्शाता है।

पराक्ष

भगवान राम को पराक्ष भी कहा जाता है। इसका मतलब चमकदार और शुभ होता है। अपने बेटे को भी भगवान राम के इस नाम को दे सकते हैं।

राघव

राघव नाम का अर्थ रघु वंश का वंशज है। भगवान राम रघु वंश के थे। ऐसे में उन्हें राघव के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम बहुत ही शुद्ध, ऐतिहासिक और धार्मिक भावना से भरा हुआ है। आगे पढ़िएः रामनवमी के लिए यहां से बनाएं धनुष-बाण वाली रंगोली, इस तरह प्रकट करें भगवान श्रीराम की महिमा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *