UP : डिप्टी सीएम केशव का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’
होम

UP : डिप्टी सीएम केशव का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’

Spread the love


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।

गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा ‘अफवाह गांधी. और ‘अफवाह यादव’ विपक्ष के ये नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं ताकि जनता में भ्रम और डर पैदा हो। वैश्विक संकट की इस घड़ी में उन्हें देश के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन वे अपनी राजनीति चमका रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, आने वाले समय में अफवाह फैलाने वाले इन दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे।

आंकड़ों से दिया जवाब: 55 लाख की जगह 75 लाख बुकिंग

गैस की किल्लत के दावों को नकारते हुए उन्होंने आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 55 लाख सिलेंडर बुक होते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 75 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपूर्ति सुचारू है और सरकार हर नागरिक तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *