{“_id”:”67e6da8d769a50af6f011b3c”,”slug”:”up-eid-holidays-cancelled-in-this-department-of-the-state-decision-taken-keeping-in-mind-public-convenience-2025-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश के इस विभाग में नहीं होगी ईद की छुट्टी, जनता की सुविधा को देखते हुए लिया गया फैसला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Eid holidays cancelled: यूपी में 30 और 31 मार्च को प्रदेश के बिजली कार्यालय खुले रहेंगे। मालूम हो कि 30 मार्च को रविवार है और 31 मार्च को ईद का अवकाश।
ईद के अवकाश पर खुला रहेगा बिजली विभाग। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के सभी बिजली कार्यालय 30 व 31 मार्च को खुले रहेंगे। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। कार्पोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने शुक्रवार को शक्तिभवन में समीक्षा बैठक में सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया कि अपने अपने डिस्कॉम में यह सुनिश्चित करा लें कि कैश काउन्टर सहित उपभोक्ताओं से संबंधित सभी कार्य सामान्य दिवसों की तरह किए जाएं। उन्होंने गर्मी के मद्देनजर एडवांस प्लानिंग रखने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जहां मरम्मत के लिए उत्पादन संबंधी मशीनें बंद हैं, उसे तत्काल चालू किया जाए। बिजली खरीद के लिए सभी कार्यवाही पूरी कर ली जाएं। बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos
29 व 30 को खुलेगा एनएचएम कार्यालय
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय 29 व 30 मार्च को खुला रहेगा। इस संबंध में महाप्रबंधक मुख्यलाय डा. लक्ष्मण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों दिन अन्य दिनों की तरह ही सभी कार्य संपादित किए जाएंगे।
Spread the love 1 of 10 Hathras Murder Case – फोटो : अमर उजाला हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वाद धाम कॉलोनी में बुधवार रात दिल दहला देने वाली घटना में शिक्षक की दो नाबालिग बेटियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल […]
Spread the love उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन और अन्य ऊर्जा निगमों ने पहली बार कार्मिकों के लिए उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 8 अभियंताओं को आईआईटी, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) जैसे संस्थानों में एमटेक व एमबीए करने की अनुमति दी गई है। Source link
Spread the love कानपुर जिले में छह वर्ष बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वरासत के नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने शुरू कर दिए हैं। इस माह जिलाधिकारी ने वरासत के चार शस्त्र लाइसेंस जारी किए हैं। इससे शस्त्रधारकों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। Source link