बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में खाना न बनने और बिना खाना खाए बेटी कोचिंग जाने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। बात बढ़ने पर पति ने नहाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं, बेटी जब कोचिंग से घर वापस लौटी तो, मां का लहूलुहान शव पड़ा देखकर चीख पड़ी। तब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। वहीं, आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। बगेहटा निवासी 48 वर्षीय सरीफन के घर में आए दिन विवाद होता था।








