- Hindi News
- Career
- India S 400 Operation Sindhoor Key Role | June 5 Current Affairs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. प्रधानमंत्री मोदी आज सूरत और दमन का दौरा करेंगे
- 5 जून को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात और दमन में 21000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
- पीएम सबसे पहले सूरत पहुंचेंगे और 200 बेड वाले ESIC हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।
- मोदी सूरत में ही 18,800 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
- इसके बाद पीएम मोदी दमन जाएंगे और लगभग 2,970 करोड़ रुपए की लागत वाली विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे।
- ये परियोजनाएं हेल्थकेयर, सिविल एविएशन, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और पब्लिक वेलफेयर से जुड़ी हैं।

पीएम 1,340 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और नमो हॉस्पिटल का भी उद्घाटन करेंगे।
2. पीएम मोदी ने वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की
- 4 जून को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की।
- इस बैठक में दोनों देशों के प्रमुखों ने भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा और एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने पर बातचीत की।
- इस बैठक में ट्रेड और इंवेस्टमेंट के नए मौकों, फार्मास्युटिकल्स और हेल्थ केयर में सहयोग को मजबूत करने पर भी बात हुई।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की।
- डेल्सी रोड्रिगेज भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर 3 जून को दिल्ली पहुंची हैं।
- डेल्सी की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-वेनेजुएला संबंधों की समीक्षा करना और दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।
- मई 2026 से भारत प्रति दिन लगभग 427,000 बैरल तेल वेनेज़ुएला से आयात कर रहा है।
- वर्तमान में वेनेज़ुएला भारत के लिए तेल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया है।

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी इससे पहले 2025 में एनर्जी मिनिस्टर के तौर पर भारत आ चुकी हैं।
3. केंद्र सरकार ने 4 राज्यों के साथ जल संरक्षण MoU किया
- 3 जून को केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए चार राज्यों के साथ MoU साइन किया।
- इसे जल जीवन मिशन 2.0 नाम दिया गया है।
- ये MoU अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ किया गया है।
- ये MoU केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और संबंधित राज्यों के सीएम और केंद्र के पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDDS) के सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
- इस MoU का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को बढ़ाना है।
- इस MoU के तहत ग्राम पंचायत की सीमा में आने वाले सभी सेवा केंद्रों और कम्युनिटी मॉडल को इससे जोड़ा जाएगा।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. रूस ने भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम सौंपे
- 3 जून को भारत को रूस ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन सौंपा।
- भारत ने 2018 में पांच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए रूस के साथ 5.43 बिलियन डॉलर का एग्रीमेंट किया था।
- तीन S-400 स्क्वाड्रन पहले ही सर्विस में शामिल किए जा चुके हैं और अब भारत को चौथा S-400 स्क्वाड्रन मिला है।
- S-400 लम्बी दूरी का सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जो 400 किमी की रेंज में दुश्मन के जेट्स, एयरक्राफ्टस और ड्रोन्स को टार्गेट कर सकता है।
- S-400 में मौजूद आर्टिफिशयिल इंटेलिजेंस सिस्टम मिसाइलों, फाइटर जेट्स, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों का सिग्नल देगा।
- S-400 ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एयरडिफेंस में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत को आखिरी S-400 स्क्वाड्रन 2027 में मिल सकता है।
निधन (DEATH)
5. पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन
- 4 जून को प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन हो गया। वे 76 साल के थे।
- 1982 में पहलाज निहलानी ने अपने करियर की शुरुआत में बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म ‘हथकड़ी’ बनाई थी।
- इसके बाद 1985 में पहलाज की दूसरी फिल्म ‘आंधी-तूफान’ रिलीज हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक प्रोड्यूसर के तौर पर पहचान दिलाई थी।
- पहलाज निहलानी ने बतौर प्रोड्यूसर ‘हथकड़ी’ (1982), शोला और शबनम’ (1992), ‘आंखें’ (1993), ‘अंदाज’ (1994), ‘तलाश’ (2003), और ‘रंगीला राजा’ (2019) जैसी फिल्में बनाईं।
- पहलाज निहलानी 2015 से 2017 तक CBFC के चेयरमैन थे।
- अपने कार्यकाल के दौरान उन पर फिल्मों से हिंसक और इंटिमेट सीन बेवजह छोटे करने के आरोप भी लगे थे।
- जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘स्पेक्टर’ से किसिंग सीन को छोटा कराने पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी।

निहलानी ने शाहिद कपूर स्टार ‘उड़ता पंजाब’ में कथित तौर पर 69 कट लगाने के लिए कहा था, जो काफी चर्चा में रहा था।
6. इलेस्ट्रेशन आर्टिस्ट मारजेन सत्रापी का निधन
- 4 जून को ईरानी-फ्रेंच इलेस्ट्रेशन आर्टिस्ट मारजेन सत्रापी का निधन हो गया। वे 56 साल की थीं।
- मारजेन एक कार्टूनिस्ट, राजनीतिक उपन्यासकार और फिल्म डायरेक्टर थीं।
- उनका उपन्यास ‘पर्सेपोलिस’ दुनिया का सबसे चर्चित ग्राफिक नॉवेल माना जाता है।
- इस उपन्यास में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान और उसके बाद ईरान में उनके बचपन के अनुभवों को बताया गया है।
- मारजेन ने एनिमेटेड फिल्म, पर्सेपोलिस का सह-निर्देशन भी किया।
- पर्सेपोलिस ने कांस फिल्म फेस्टिवल जूरी पुरस्कार भी जीता था और सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए एकेडमी अवार्ड नॉमिनेशन भी मिला।

मारजेन के ग्राफिक नोवेल को स्कूलों और यूनिवर्सिटियों में पढ़ाया जाता है।
आज का इतिहास
- 1659 में मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
- 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की और पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया।
- 1984 में पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
————-
ये खबर भी पढ़ें…
भारतीयों को जर्मनी में नहीं लेना होगा ट्रांजिट वीजा: एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की टेस्टिंग सफल; 4 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..









