भास्कर अपडेट्स:  आंध्र प्रदेश में रात भर बाइक चालू रखी, धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: आंध्र प्रदेश में रात भर बाइक चालू रखी, धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक घर के अंदर बाइक का इंजन चालू रहने से दम घुटने की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं।

बताया गया कि घर के मालिक मुरली ने अपनी बाइक ठीक कराने के बाद मैकेनिक की सलाह पर उसे रातभर चालू रखा। उसी कमरे में उनके पिता और तीन बच्चे सो रहे थे, जिससे धुआं भर गया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

एम्स राजकोट में इंटर्न डॉक्टर ने सुसाइड किया, 5 क्लासमेट गिरफ्तार

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज राजकोट में 25 साल के इंटर्न डॉक्टर रतनकुमार मेघवाल के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके 5 सहपाठियों को गिरफ्तार किया है। मेघवाल, जो जैसलमेर (राजस्थान) के रहने वाले थे, उनका शव शनिवार सुबह राजकोट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।

उनके पास से 17 पन्नों का नोट भी मिला, जिसमें क्लासमेट्स पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता और SC-ST एक्ट (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि जनवरी से ही एक लड़की से दोस्ती के शक में उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुशबैक गाड़ी में आग, विमान सुरक्षित

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में शुक्रवार सुबह एक प्लेन पुशबैक ट्रैक्टर में आग लग गई। रविवार को इसकी जानकारी सामने आई है। यह गाड़ी एतिहाद एयरवेज के कार्गो विमान EY215 को पीछे धकेल रही थी, तभी उसमें आग लग गई। हालांकि विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और विमान बाद में अपने मकसद के लिए उड़ान भर गया। इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा। पुशबैक ट्रैक्टर का इस्तेमाल विमान को पार्किंग बे से पीछे हटाने के लिए किया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *