भास्कर अपडेट्स:  इंफाल के RIMS मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नर्सिंग स्टूडेंट का शव मिला, मेघालय की रहने वाली थी
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: इंफाल के RIMS मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नर्सिंग स्टूडेंट का शव मिला, मेघालय की रहने वाली थी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Pahalgam Terror Attack | Jammu Kashmir UP MP Rajasthan News

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक नर्सिंग स्टूडेंट का शव मिला। मृतक की पहचान मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स के रेंगराम की 21 साल की अबील सचियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें…

दिल्ली हाईकोर्ट का महिलाओं के हक में फैसला; कहा- बच्चे की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ने पर पति से भत्ता मिलेगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को महिलाओं के हक में एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई महिला अकेले बच्चे की परवरिश के लिए नौकरी छोड़ती है, तो ये हालात की मजबूरी मानी जाएगी, न कि स्वेच्छा से काम छोड़ना। अदालत ने साफ कहा कि ऐसी स्थिति में महिला को अपने और बच्चे के लिए पति से भत्ता (अलिमनी) का हक है।

दरअसल महिला के पति ने फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें महिला के पति को महिला और उसके बेटे को हर महीने 7,500-7,500 रुपये भत्ता देने का निर्देश दिया गया था। इस मामले में अब हाईकोर्ट के जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि महिला को पति से अपने लिए 7,500 और बेटे के लिए 4,500 रुपये महीना मिलता रहेगा।

दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, केजरीवाल-सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए

दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप नेता संजय सिंह और BRS नेता कविता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।

मणिपुर में 12 मिलिटेंट्स, 3 आर्म्स डीलर गिरफ्तार; एक राइफल और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर के कई जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को की गईं। इनमें प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो और कांगली यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को टेंग्नौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, प्रतिबंधित KCP (PWG) के दो सदस्यों को थौबल के लिलोंग नुंगेई और वांगबल से गिरफ्तार किया गया और PREPAK के दो सदस्यों को इंफाल ईस्ट के कोइरेंगेई काबुई खुल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षाबलों ने तीन हथियार डीलरों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई ग्रुप) का एक सक्रिय कैडर भी शामिल है, जो इंफाल ईस्ट के पुहखाओ अहलुप माखा लेईकाई से है। उनके पास से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

दिल्ली के उत्तम नगर के बीएम गुप्ता नर्सिंग होम में लगी आग, कोई हताहत नहीं; 45 से ज्यादा लोगों को बचाया

दिल्ली के उत्तम नगर में बीएम गुप्ता नर्सिंग होम में आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने करीब 45 से ज्यादा लोगों को बचाया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई जाने वाली फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में भेजा

कोलकाता एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर हड़कंप मच गया, जब मुंबई जा रही एक फ्लाइट के पैसेंजर ने दावा किया कि उसके पास बम है। यह फ्लाइट इम्फाल से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। पैसेंजर की बात को ‘स्पेसिफिक थ्रेट’ मानते हुए फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाकर जांच की गई। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की थी, जिसमें कुल 186 पैसेंजर थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *