भास्कर अपडेट्स:  ठाणे में ‘VSR एयरक्राफ्ट’ के पुतले वाली होलिका
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: ठाणे में ‘VSR एयरक्राफ्ट’ के पुतले वाली होलिका

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के ठाणे में होलिका दहन के अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने ‘VSR एयरक्राफ्ट’ के पुतले वाली होलिका जलाई। यह प्रदर्शन पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना जांच में हो रही देरी के खिलाफ कि गई।

बेटे जय पवार ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए VSR वेंचर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है। विधायक रोहित पवार ने भी पुलिस पर FIR दर्ज न करने के दबाव का आरोप लगाया है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

PM मोदी के यूट्युब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर

नरेंद्र मोदी के यूट्युब चैनल पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। वे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के नेता बन गए हैं।

दूसरे सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर ब्राज़ील के पूर्व प्रेसिडेंट जेयर बोल्सोनारो के हैं। इनके सब्सक्राइबर मोदी के सब्सक्राइबर का सिर्फ एक-चौथाई हैं।

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में प्रधानमंत्री के सब्सक्राइबर सात गुना से ज्यादा हैं, जो दुनिया भर में उनके डिजिटल आउटरीच और एंगेजमेंट के स्केल को दिखाता है।

असम में विधानसभा चुनाव से पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में फेरबदल, 17 IPS और APS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग

राज्य में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, असम सरकार ने सोमवार को पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में बड़ा फेरबदल किया, जिसके चलते 17 IPS और APS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई।

हाथरस में एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, 6 की मौत

यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि कार दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *