भास्कर अपडेट्स:  बंगाल सरकार ने वर्ल्ड चैंपियन ऋचा घोष को DSP बनाया, ₹34 लाख और बंग भूषण पुरस्कार भी दिया
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: बंगाल सरकार ने वर्ल्ड चैंपियन ऋचा घोष को DSP बनाया, ₹34 लाख और बंग भूषण पुरस्कार भी दिया

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Jammu Kashmir Bus Accident | Delhi Bihar MP Rajasthan

19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की विमेंस वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सिलीगुड़ी की 22 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को पश्चिम बंगाल सरकार ने बंग भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) भी नियुक्त किया गया और एक सोने की चेन भेंट की गई।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने उन्हें 34 लाख रुपए का इनाम दिया। फाइनल में उनके 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से बनाए गए 34 रन बनाए थे। प्रत्येक रन के लिए 1 लाख रुपए दिए गए। ईडन गार्डन्स में हुए समारोह में सौरव गांगुली, झूलन गोस्वामी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थे।

आज की अन्य बड़ी खबर…

लालकृष्ण आडवाणी से मिले पीएम मोदी, जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भाजपा के सीनियर लीडर और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके निवास पहुंचे। पीएम ने आडवानी को उनके 98वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि आडवाणी जी का जीवन भारत के लोकतंत्र और जनसेवा की निरंतर प्रेरणा है।

अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा ने गोवा को कानून विहीन राज्य बना दिया है

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर गोवा को ‘कानूनविहीन राज्य’ में बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- हत्या, गोलीबारी, दिनदहाड़े लूट… गोवा में क्या हो रहा है? कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। केजरीवाल ने हाल की कई घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता राम कांकणकर पर हमला, अवैध रेत खनन का विरोध करने वालों पर गोलीबारी और सलीगांव में हुई हत्याएं शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश के नामदाफा में 26-28 नवंबर को बटरफ्लाई फेस्टिवल

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में नामदाफा बटरफ्लाई फेस्टिवल 26 से 28 नवंबर तक खाचांग गांव, मियाओ में आयोजित होगा। नामदाफा नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ए.के. डेका ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव का उद्देश्य प्रकृति प्रेमियों, शोधकर्ताओं और स्थानीय समुदायों को जोड़ना है।

आयोजन पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा स्थानीय समूहों, खासकर खाचांग-मट्टुंगखिम यूथ फोरम के सहयोग से किया जा रहा है। दुनिया के सबसे जैव-विविधता वाले पार्कों में शामिल नामदाफा में 500 से अधिक तितली प्रजातियां पाई जाती हैं।

इसमें काइजर-ए-हिंद, ब्लू मॉर्मन, पीकॉक पैंसी, जिग-जैग फ्लैट और येलो वेन्ड लांसर जैसी दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल हैं, जो उत्सव को इको-टूरिज्म और संरक्षण जागरूकता के लिए खास बनाती हैं।

एअर इंडिया की मुंबई-लंदन फ्लाइट 5 घंटे लेट, सुबह 6.30 बजे रवाना होना था; अब तक उड़ान नहीं भरी

मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI129 शनिवार को 5 घंटे लेट हो गई है। इस फ्लाइट को सुबह 6.30 बजे मुंबई से रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। एअर इंडिया ने कहा है कि यह फ्लाइट अब दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी।

टेकऑफ में देरी के कारण यात्री सुबह से परेशान हैं। यात्री सुबह 6 बजे फ्लाइट में चढ़े थे, लेकिन सुरक्षा जांच के लिए उन्हें लगभग 8:15 बजे फ्लाइट से उतार दिया गया। एअर इंडिया ने कहा है कि अधिकारियों ने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए उनके खाने-पीने का इंतजाम किया है।

हैदराबाद के जुबली हिल्स उप-चुनाव के दौरान 3.3 करोड़ नकद व 701 लीटर शराब जब्त

हैदराबाद के जुबली हिल्स में उप-चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई में 3.3 करोड़ रुपये नकद और 701 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त करीब 2,454 किलो गांजा और 0.11 ग्राम MDMA भी बरामद हुआ है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के तहत 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 15 भाषण/हिंसा-सम्बंधी और 7 बिना अनुमति रैलियों से जुड़े हैं।

यह उपचुनाव इस साल अप्रैल में तीन बार के बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन होने की वजह से कराया जा रहा है।

अनंतनाग में ट्रेन की विंडशील्ड से चील टकराया, शीशा टूटने से लोको पायलट घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बारामूला-बनिहाल रूट पर शनिवार सुबह एक ट्रेन की विंडशील्ड से पक्षी टकराया गया। इससे शीशा टूट गया और लोको पायलट घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिजबेहरा और अनंतनाग सेक्शन के बीच हुई।

ट्रेन बनिहाल जा रही थी। इसी दौरान एक चील ट्रेन के विंडशील्ड से टकरा गया। घायल लोको पायलट की पहचान विशाल के रूप में हुई है। उसे अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास 500 झुग्गियों में आग, 1 की मौत

दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात लगभग 500 झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि उन्हें रात 10.56 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

इसके बाद कई दमकल गाड़ियां और अग्निशमन रोबोट मौके पर पहुंचे। झुग्गियों में रखे कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई। इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आग को और फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को तैयार रखा गया। DFS के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में कहा- भारत हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 के दूसरे दिन आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक सद्भाव और हिंदू एकता के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में हिंदू एकजुट हो रहे हैं और भारत के हिंदू राष्ट्र बनने तक ऐसी पदयात्राए जारी रहेंगी। शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के लिए नहीं है, बल्कि जाति भेद से ऊपर उठकर हिंदुओं को एकजुट करने का संदेश देने के लिए है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *