भास्कर अपडेट्स:  भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का लंदन में 77 साल की उम्र में निधन; दिल की बीमारी से जूझ रहे थे
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का लंदन में 77 साल की उम्र में निधन; दिल की बीमारी से जूझ रहे थे

Spread the love


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में 77 साल की उम्र में निधन हो गया। दिलीप दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे। वे कई दशक से लंदर में रह रहे थे। बाएं हाथ के गेंदबाज की तरह खेलने वाले दोशी ने 33 मैचों में 114 टेस्ट विकेट लिए, जिसमें 6 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सांसद सीट पर लगे टैबलेट से अटेंडेंस लगा सकेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अब सांसद संसद भवन में अपनी तय सीट पर लगे टैबलेट के जरिए उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इससे वे उस दिन की कार्यसूची और संसदीय दस्तावेज भी देख सकेंगे। फिलहाल सांसद लोकसभा या राज्यसभा की लॉबी में रखे रजिस्टर में साइन करके उपस्थिति दर्ज करते हैं।

मिजोरम, गोवा के बाद त्रिपुरा बना तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य

त्रिपुरा देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अगरतला में एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। इससे पहले, मिजोरम व गोवा ने राष्ट्रीय स्तर पर तय किए गए 95% साक्षरता मानक को पार किया है। केंद्र सरकार ने 2030 तक पूरे भारत को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *