भास्कर अपडेट्स:  महाराष्ट्र CM फडणवीस महाराष्ट्रधर्म पॉडकास्ट सीरीज लॉन्च करेंगे, रविवार को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर होगी
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र CM फडणवीस महाराष्ट्रधर्म पॉडकास्ट सीरीज लॉन्च करेंगे, रविवार को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर होगी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; India Gets F 35 Stealth Warship | Delhi Mumbai News

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को पॉडकास्ट सीरीज लॉन्च करेंगे। इस सीरीज को ‘महाराष्ट्रधर्म’ नाम दिया गया है। फडणवीस ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, ‘महाराष्ट्रधर्म, एक नई पॉडकास्ट सीरीज… कुछ नया शुरू करने के लिए आषाढ़ी एकादशी से ज्यादा पवित्र दिन क्या हो सकता है?’

पॉडकास्ट का पहला एपिसोड 6 जुलाई को सुबह 11 बजे उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया जाएगा। आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर के विट्ठल मंदिर की सालाना तीर्थयात्रा खत्म होती है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक शुभ दिन है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री से 45 जानवर जब्त, इनमें रैकूल-ब्लैक फॉक्स शामिल

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने थाई एयरवेज की फ्लाइट से आए यात्री से 45 जानवर जब्त किए। इसमें रैकून, ब्लैक फॉक्स और इगुआना (बड़ी छिपकली) शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि यात्री सुबह के वक्त लैंड हुआ था। कुछ जानवरों की दम घुटने से मौत भी हो चुकी थी। यात्री जानवरों की स्मगलिंग करता है।

हिमाचल प्रदेश में राशन के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन शुरू, ऐसा करने वाला पहला राज्य

हिमाचल प्रदेश में राशन के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की शुरुआत हुई है। ऐसा करने ये देश का पहला राज्य है। अब राशन लेने आने वालों का चेहरा वेरिफाई किया जाएगा, इसके बाद राशन दिया जाएगा। अब तक ओटीपी या बायोमेट्रिक के जरिए वेरिफिकेशन किया जाता था।

तकनीकी खराबी के बाद थाई लॉयन एयर का विमान पार्किंग बे में वापस लौटा, 130 यात्री सवार थे

थाई लॉयन एयर की कोलकाता से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में टेक्निकल खामी के कारण पार्किंग बे लौटाया गया। एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के मुताबिक, फ्लाइट TLM 242 (बोइंग 737-800) विमान शनिवार सुबह 1.35 बजे बैंकॉक के डॉन मुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DMK) से उड़ान भरकर कोलकाता लैंड हुआ था।

इसी फ्लाइट को TLM 243 के तौर पर सुबह 2.35 बजे वापस बैंकॉक के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन उड़ान से पहले विमान के फ्लैप में तकनीकी खामी का पता चला। फ्लाइट में 130 यात्री और 7 क्रू मेंबर मौजूद थे। खामी की जानकारी के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और विमान को पार्किंग बे लाया गया। इसकी उड़ान आज के लिए टाली गई है। सभी यात्रियों को होटल में ठहराया गया।

झारखंड के रामगढ़ में अवैध कोयला खदान का हिस्सा ढहा, 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक खदान में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक टीम को भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली के करोल बाग में बने विशाल मेगा मार्ट में आग, 2 की मौत

दिल्ली के करोल बाग इलाके में बनी बिल्डिंग में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। आग शुक्रवार को लगी थी। दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग बुझाने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जब कर्मचारी अंदर पहुंचे तो उन्हें कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) लिफ्ट में फंसे मिले। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बयान में कहा गया है कि पदम सिंह रोड पर बनी चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल से शाम करीब 6.44 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह विशाल मेगा मार्ट आउटलेट है, जहां किराने और कपड़े के सामान बेचे जाते हैं। आग मुख्य रूप से दूसरी मंजिल तक ही सीमित थी।

भारत को मिला F-35 स्टेल्थ युद्धपोत, रिकॉर्ड 37 महीनों में भारत में ही बना

भारतीय नौसेना को आईएनएस उदयगिरि (F-35) के रूप में प्रोजेक्ट 17A का दूसरा स्टेल्थ फ्रिगेट मिला, जो मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने रिकॉर्ड 37 महीनों में तैयार किया। यह जहाज शिवालिक क्लास का उन्नत संस्करण है और ब्लू वॉटर ऑपरेशंस के लिए डिजाइन किया गया है।

2026 तक प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत कुल 7 फ्रिगेट नौसेना को सौंपे जाएंगे। जहाज कि डिजाइन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रडार क्रॉस सेक्शन कम हो।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *