- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Puri Jagannath Rath Yatra 2025 | Delhi Mumbai News
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रियाद (सऊदी अरब) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI926 को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट रविवार शाम 5 बजे के बाद रियाद से रवाना हुई थी और इसका दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर रात 1 बजे लैंड करने का समय था, लेकिन इसे जयपुर एयरपोर्ट उतारा गया।
फिलहाल फ्लाइट के डायवर्ट होने की वजह साफ नहीं है। एअर इंडिया की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
नवी मुंबई में APMC मार्केट के पास गोदाम में आग, कई वाहन जले

महाराष्ट्र के नवी मुंबई (टुर्भे सेक्टर 20) में APMC मार्केट के पास ट्रक पार्किंग क्षेत्र में एक गोदाम में देर रात आग लग गई। इससे कई वाहन जल गए।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम अब भी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुरी में भगवान को 208 किलो सोने के आभूषणों से सजाया, शाम साढ़े 6 से रात 11 तक दर्शन होंगे

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथों पर सुनाबेशा (सोने की पोशाक) में रविवार को सजाया गया। इस खास अवसर पर तीनों देवताओं को करीब 208 किलो सोने के आभूषण पहनें। यह आयोजन रथ यात्रा उत्सव का अहम हिस्सा है।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अनुसार, भक्त शाम 6.30 बजे से रात 11 बजे तक इस भव्य परंपरा के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर सूत्रों के मुताबिक, देवताओं को लगभग 30 तरह के आभूषण पहनाए जाते हैं, जिनमें सोना, चांदी, हीरे और अन्य कीमती धातुएं शामिल होती हैं।








